Bajpur : बुक्सा जनजाति की जमीन के मामले में डीएम ने बैठाई जांच, चार सदस्यीय टीम गठित

शिकायत के अनुसार, सेमलपुरी निवासी नन्नो देवी, संजू कुमार और मंगल सिंह की खाता संख्या 20 की जमीन को राजस्व वाद के जरिए अतुल कुमार के नाम दर्ज कर दिया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि जनजाति की भूमि का इस तरह से किसी अन्य वर्ग को दिया जाना कानूनन गलत है। डी

By INA News Desk
Apr 26, 2026 - 20:35
42 Views
Bajpur : बुक्सा जनजाति की जमीन के मामले में डीएम ने बैठाई जांच, चार सदस्यीय टीम गठित
Bajpur : बुक्सा जनजाति की जमीन के मामले में डीएम ने बैठाई जांच, चार सदस्यीय टीम गठित

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

बाजपुर की ग्राम पंचायत सेमलपुरी में बुक्सा जनजाति की खेती की जमीन को कथित रूप से दूसरे व्यक्ति के नाम दर्ज करने के मामले में डीएम नितिन कुमार भदौरिया ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक विशेष समिति बना दी है और 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में पीड़िता नन्नो देवी और अन्य ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुश्तैनी जमीन, जो अनुसूचित जनजाति के नाम दर्ज थी, उसे गलत तरीके से सामान्य जाति के व्यक्ति के नाम कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमों के खिलाफ जाकर जमीन का यह बदलाव किया गया और विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया भी गया।

शिकायत के अनुसार, सेमलपुरी निवासी नन्नो देवी, संजू कुमार और मंगल सिंह की खाता संख्या 20 की जमीन को राजस्व वाद के जरिए अतुल कुमार के नाम दर्ज कर दिया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि जनजाति की भूमि का इस तरह से किसी अन्य वर्ग को दिया जाना कानूनन गलत है। डीएम ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एडीएम वित्त की अध्यक्षता में चार अधिकारियों की कमेटी बनाई है। इस कमेटी में एसडीएम, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को शामिल किया गया है। डीएम ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच कर जल्द रिपोर्ट दी जाए ताकि मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद से इलाके में हलचल बढ़ गई है।

Also Click : Sambhal : सम्भल में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे तक धधकता रहा गोदाम - पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow