Bajpur : बन्नाखेड़ा में खनन को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और तलवारों के हमले में आठ घायल
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को तुरंत बाजपुर के सरकारी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इस झगड़े की सूचना मिलते ही बन्नाखेड़ा चौकी और कोतवाली पुलिस की टीम अस्पताल पहुँची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले की छान
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर के बन्नाखेड़ा क्षेत्र में खनन के काम में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में लाठी-डंडों और तलवारों का खुलकर इस्तेमाल किया गया, जिससे दोनों पक्षों के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बन्नाखेड़ा खनन क्षेत्र में काम को लेकर दो गुटों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों तरफ से हुए हमले में एक पक्ष के बलराम सिंह, गुरसेवक, रणजीत सिंह और बबलू सिंह घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से गुरचरण सिंह, जसविंदर सिंह, अंग्रेज सिंह और गुरविंदर सिंह को गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को तुरंत बाजपुर के सरकारी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इस झगड़े की सूचना मिलते ही बन्नाखेड़ा चौकी और कोतवाली पुलिस की टीम अस्पताल पहुँची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और तनाव को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
Also Click : Sambhal : सम्भल में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे तक धधकता रहा गोदाम - पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
What's Your Reaction?









