Lakhimpur- Kheri : पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल

बताया जा रहा है कि काफी समय पहले एक लड़की से छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें पुलिस ने पहले भी कार्रवाई की थी। उसी खुन्नस को लेकर दोनों पक्ष शुक्रवार को एक बार फिर आमने-सामने आ गए

Apr 24, 2026 - 22:28
 0  1
Lakhimpur- Kheri : पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल
Lakhimpur- Kheri : पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल

धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के महराज नगर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच जमकर लाठियां और धारदार हथियार चले। इस मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि काफी समय पहले एक लड़की से छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें पुलिस ने पहले भी कार्रवाई की थी। उसी खुन्नस को लेकर दोनों पक्ष शुक्रवार को एक बार फिर आमने-सामने आ गए। पहले उनके बीच कहासुनी हुई और फिर मामला इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे और हंसिया चलने लगे।

इस संघर्ष में अतीक, हीरु, इमरान, साबान, रफीक, गुड्डू, सत्तार और नूर आलम के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा भेजा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी है। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सोनकर ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण यह झगड़ा हुआ है, मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow