Hardoi : प्रधानमंत्री के हरदोई दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पाँच हजार से अधिक जवान तैनात
यातायात को सुचारू रखने के लिए कुल 16 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहाँ अलग-अलग जिलों से आने वाले वाहनों के लिए कलर कोडिंग की व्यवस्था की गई है। वीआईपी, मीडिया, अधिकारियों और आम जनता के लिए अलग-अलग पार्किं
प्रधानमंत्री के 29 अप्रैल को मल्लावां क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम और गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पूरे क्षेत्र को विभिन्न जोन और सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा के लिए 19 जोन, 67 सेक्टर और 109 सब-सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी आईपीएस और एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है, जबकि सेक्टर और सब-सेक्टर में क्षेत्राधिकारी और इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे।
इस बड़े आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पाँच हजार से छह हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही पीएसी की 11 और सीएपीएफ की 3 कंपनियों को भी तैनात किया गया है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी भीड़ पर नजर रखेंगे। जनसभा में शाहजहाँपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज और उन्नाव जैसे पड़ोसी जिलों से लगभग दो लाख लोगों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए सभी संबंधित जिलों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठकें की जा चुकी हैं।
यातायात को सुचारू रखने के लिए कुल 16 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहाँ अलग-अलग जिलों से आने वाले वाहनों के लिए कलर कोडिंग की व्यवस्था की गई है। वीआईपी, मीडिया, अधिकारियों और आम जनता के लिए अलग-अलग पार्किंग निर्धारित हैं। कार्यक्रम में करीब तीन हजार बसें आएंगी, जिनमें से 1300 बसें अकेले हरदोई जिले की होंगी।
बाहरी जिलों से आने वाले भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था 28 अप्रैल की शाम 6:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। कानपुर, कन्नौज, शाहजहाँपुर और लखनऊ की ओर से आने वाले ट्रकों और निजी बसों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। स्थानीय स्तर पर होटलों, ढाबों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एलआईयू और अन्य खुफिया टीमें भी पूरी तरह सक्रिय हैं ताकि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
Also Click : Sambhal : सम्भल में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे तक धधकता रहा गोदाम - पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
What's Your Reaction?









