Jhansi : थार की टक्कर से पूर्व अधिकारी की मौत, आरोपी सिपाही गिरफ्तार और निलंबित

एसएसपी बीबीजीटी मूर्ति ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान यह पाया गया कि गाड़ी सिपाही रजत चला रहा था। पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में

By INA News Desk
Apr 26, 2026 - 21:10
20 Views
Jhansi : थार की टक्कर से पूर्व अधिकारी की मौत, आरोपी सिपाही गिरफ्तार और निलंबित
Jhansi : थार की टक्कर से पूर्व अधिकारी की मौत, आरोपी सिपाही गिरफ्तार और निलंबित

झांसी में थार गाड़ी की टक्कर से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के रिटायर्ड असिस्टेंट रजिस्ट्रार मनीराम वर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के विश्वविद्यालय चौकी इलाके की है, जहाँ एक तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल मनीराम वर्मा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

एसएसपी बीबीजीटी मूर्ति ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान यह पाया गया कि गाड़ी सिपाही रजत चला रहा था। पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अनुशासनहीनता और लापरवाही बरतने के आरोप में सिपाही रजत को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उसके विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस थार में मौजूद अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि अपराध के प्रति अपनाई जा रही सख्त नीति के तहत किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद से ही पुलिस की टीमें फरार चल रहे अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही हैं। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।

Also Click : Sambhal : सम्भल में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे तक धधकता रहा गोदाम - पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow