Hardoi : सोशल मीडिया पर युवती के आरोप जांच में निकले झूठे, सगे भाइयों के बीच मारपीट का है मामला
पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी हर्षवर्धन के विरुद्ध पहले ही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की थी। पुलिस का कहना है कि युवती द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से गलत और निराधार पाए गए हैं। यह विवाद पूरी
हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच में सच्चाई कुछ और ही निकली है। पुलिस जांच में पता चला कि यह पूरा मामला दो सगे भाइयों के बीच आपसी विवाद और मारपीट का है। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि गरूण सिंह और अरूण सिंह सगे भाई हैं। बीते दिनों युवती के भाई और परिजनों ने गरूण सिंह के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अन्नू सिंह उर्फ अरूण सिंह, रबी सिंह, हर्षवर्धन उर्फ तुन्नी सिंह और जयदेवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी हर्षवर्धन के विरुद्ध पहले ही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की थी। पुलिस का कहना है कि युवती द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से गलत और निराधार पाए गए हैं। यह विवाद पूरी तरह से पारिवारिक है जिसे गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून के अनुसार उचित कार्यवाही की जा चुकी है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांच जारी है।
Also Click : Sambhal : सम्भल में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे तक धधकता रहा गोदाम - पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
What's Your Reaction?









