Sambhal : सम्भल में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे तक धधकता रहा गोदाम - पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उसे काबू में करना आसान नहीं था। हालात बिगड़ते देख सम्भल के साथ-साथ मुरादाबाद से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। कुल पांच

By INA News Desk
Apr 26, 2026 - 13:00
214 Views
Sambhal : सम्भल में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे तक धधकता रहा गोदाम - पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
Sambhal : सम्भल में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे तक धधकता रहा गोदाम - पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के बनियाठेर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब टायर से तेल निकालने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है, जब फैक्ट्री परिसर में रखे पुराने टायरों के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी।

देखते ही देखते रबर के टायरों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा गोदाम धू-धू कर जलने लगा। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उसे काबू में करना आसान नहीं था।

हालात बिगड़ते देख सम्भल के साथ-साथ मुरादाबाद से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। कुल पांच दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे तक लगातार कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चीफ फायर ऑफिसर के अनुसार, समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे फैक्ट्री में लगी महंगी मशीनों को सुरक्षित बचा लिया गया।

हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, जिसकी जांच जारी है। इस घटना के बाद इलाके में फैले काले धुएं और तीखी दुर्गंध ने लोगों को परेशान कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की फैक्ट्रियां पहले से ही प्रदूषण फैला रही हैं, ऐसे में उनकी वैधता और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। फिलहाल, प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग के कारणों के साथ-साथ फैक्ट्री के संचालन की वैधता की भी पड़ताल की जा रही है।

Also Click : Lucknow : महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, बरेली में बोले केशव प्रसाद मौर्य

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow