Bajpur : 20 साल के युवक ने घर के अंदर लगाया फंदा, परिवार में मातम
जवां बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां रूबी और अन्य परिजनों का बुरा हाल है। अस्पताल में मृतक के करीबियों और गांव वालों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। निखिल के परिवार में छोटा भाई नितिन और बहन मुस्कान हैं, जो इस हादसे से गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर के केशोवाला क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध हालातों में घर के अंदर पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। इस दुखद घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। केशोवाला निवासी 20 वर्षीय निखिल सागर पुत्र लेखराज ने दोपहर के समय अपने कमरे में शॉल का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। निखिल अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और मजदूरी व कारीगरी का काम करके अपने पिता लेखराज की आर्थिक मदद करता था।
जवां बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां रूबी और अन्य परिजनों का बुरा हाल है। अस्पताल में मृतक के करीबियों और गांव वालों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। निखिल के परिवार में छोटा भाई नितिन और बहन मुस्कान हैं, जो इस हादसे से गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी खुदकुशी की असल वजह सामने नहीं आई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
Also Click : Sambhal : सम्भल में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे तक धधकता रहा गोदाम - पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
What's Your Reaction?









