बलिया आईएनए न्यूज़: परिवहन मंत्री के क्षेत्र में डाला जा रहा बाढ़ पीड़ितों के हक पर डांका, राहत सामग्री को रात के अंधेरे में ले जाते समय रंगे हाथ गाँव वालों ने पकड़ा। 

Sep 2, 2024 - 12:57
47 Views
बलिया आईएनए न्यूज़: परिवहन मंत्री के क्षेत्र में डाला जा रहा बाढ़ पीड़ितों के हक पर डांका, राहत सामग्री को रात के अंधेरे में ले जाते समय रंगे हाथ गाँव वालों ने पकड़ा। 

खबर बलिया के कोलकला से है। जहाँ बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली राहत सामग्री को रात के अंधेरे में ले जाते समय रंगे हाथ गाँव वालों ने पकड़ा- 

  • बलिया के सहतवार थाना अंतर्गत कोलकला गाँव मे ग्रामीणों ने बाढ़ राहत सामग्री को गाड़ी सहित पकड़ा। 
  • राहत सामग्री बेचने पर भारी संख्या में ग्रामीणों विरोध प्रदर्शन किया। 
  • ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ पीड़ितों को मिलने राशन को रात के अंधेरे में गाड़ी व नाव के सहारे बेचा रहा था। 
  • जिसमे दो गाड़िया राशन ले जाने में कामयाब रहे लेकिन तीसरी गाड़ी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। 
  • ग्रामीणों का आरोप है इसमें संलिप्त लेखपाल संदीप सिंह भी मौके थे। ग्रामीणों द्वारा गाड़ी पकड़े जाने पर, लेखपाल मौके से फरार हो गए। 
  • सरकार बाढ़ पीड़ितों को लेकर तमाम तरह की योजनाएं और सुविधाएं बाढ़ पीड़ितों को दे रही है। 

लेकिन कहीं न कहीं कुछ ऐसे सरकारी जिम्मेदार लोग हैं, जो इन महत्वपूर्ण योजनाओं को मिट्टी में मिलाकर सरकार के छवि को बदनाम कर रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow