बलिया आईएनए न्यूज़: पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आए युवक की बाइक में घुसा सांप, देखने वालों की लगी भीड़।

Aug 24, 2024 - 16:14
98 Views
बलिया आईएनए न्यूज़: पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आए युवक की बाइक में घुसा सांप, देखने वालों की लगी भीड़।

Repoter- S.Asif zaidi
  
खबर बलिया कलेक्ट्रेट परिसर से है जहां, एक अजीबो गरीब मामला सामने आया। जिसे देख सभी सहम गये।परीक्षार्थी सहयोगी की बाइक में सांप।

पूरा मामला इस तरह है मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज में अपनी बुआ कि लड़की( फुफेरी बहन) को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आए युवक "निरंजन चौहान" अपनी बाइक जिला अधिकारी कार्यालय पर खड़ी करके जैसे ही वहां से हटे उसने देखा की बाइक में एक सांप घुस गया है।

इसे भी पढ़ें:- नोएडा: पोस्टमॉर्टम हाउस से महिला और युवक का अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए तीन सदस्य समिति गठित

युवक के चिल्लाने पर वहां देखने वालों की भीड़ लग गई, काफी मशक्कत के बाद भी जब सांप बाइक से नहीं निकला तो बाइक वाले युवक ने मोटरसाइकिल मैकेनिक को बुलाया। इसके बाद मिस्त्री ने बाइक को खोला। सांप बाइक के हेडलाइट में बैठा था। सांप को बाहर निकला गया बाइक से सांप के बाहर निकल जाने के बाद युवक ने राहत की सांस ली। वहीं युवक का कहना है कि वह बलिया के ही नगरा थाना क्षेत्र के नगरा का निवासी है। कलेक्ट्रेट परिसर में खाली जगह देखकर बाइक को खड़ा कर दिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow