पुलिस भर्ती परीक्षा: पहले दिन आगरा में परीक्षा दे रहा था मुन्नाभाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में दूसरे के नाम पर एग्जाम दे रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। मामला थाना शाहगंज क्षेत्र के साकेत इंटर कॉलेज का है। युवक पहले भी विवेक के नाम पर दूसरे आधार कार्ड से परीक्षा दे चुका है। वह फर्जी आधार कार्ड पर परीक्षा दे रहा था। विवेक कुमार नाम का यह शख्स विमल कुमार के नाम से फर्जी परीक्षा दे रहा था। आगरा में 27 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा दो पालियों में की जा रही है। शुक्रवार सुबह 10 बजे से पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई। शाहगंज के साकेत विद्यापीठ इंटर कॉलेज में फर्जी छात्र विवेक कुमार परीक्षा में शामिल होने आया था। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि संदिग्ध होने पर छात्र की दस्तावेजों की जांच की गई तो उसका आधार कार्ड फर्जी पाया गया। दो अलग अलग नाम से उसने हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा पास की है।
यह भी पढ़ें - नेपाल-दुर्घटना: पोखरा से काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी, अब तक 27 लोगों की मौत की सूचना
उसके पास दो अलग अलग नाम के आधार कार्ड थे। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विवेक कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी विधिपुर हाथरस नामक छात्रा को साकेत इंटर कॉलेज से हिरासत में लिया गया है। विवेक ने साल 2011 में हाई स्कूल की परीक्षा पास की 2014 में इंटर की परीक्षा पास की थी। सिपाही भर्ती में शामिल होने के लिए उसकी उम्र अधिक थी। इसलिए उसने अपना नाम बदलकर विमल पुत्र भूरी सिंह कर लिया था। उसने विमल के नाम का एक आधार कार्ड भी बनवा लिया था। इसी आधार कार्ड के आधार पर उसने साल 2018 में हाई स्कूल और साल 2021 में इंटर की परीक्षा पास की। दो आधार कार्डों के साथ परीक्षा में शामिल होने वाले विवेक कुमार को हिरासत में लिया गया है। आजमगढ़ में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 11 केंद्रों पर दो पालियों में हुई। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के दाैरान अभ्यर्थियों के साथ ही परीक्षा में ड्यूटी पर आए शिक्षकों और अभ्यर्थियों के हाथ में बंधे कलावे, राखी आदि भी खुलवा दी गईं। वहीं, महिला अभ्यर्थियों और शिक्षकों के मंगल सूत्र तक उतरवाए गए। प्रथम पाली में 5112 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें 3715 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
यह भी पढ़ें - दिल्ली शराब नीति मामला: कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और दुर्गेश पाठक के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी
दूसरी पाली में भी 5112 परीक्षार्थियों में से 3756 ही उपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र में एक आधार कार्ड, पैन और अपना एडमिट कार्ड ले जाने दिया गया। मेरठ में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। हालांकि कुछ ने बताया कि गणित के सवालों ने चकराया है लेकिन इस बार पूरी उम्मीद है कि उन्हें नौकरी मिल जाएगी। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा का चक्रव्यूह बनाया है। 750 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं, 36 सेंटर्स पर सुरक्षा का जिम्मा एसटीएफ और सर्विलांस टीम की भी पैनी नजर है। सीसीटीवी के साथ ड्रोन से भी निगहबानी की जा रही है, वहीं सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। DGP प्रशांत कुमार ने कहा, पूरे प्रदेश में 60 लाख से ज्यादा बच्चे लगभग 10 पालियों में परीक्षा देंगे। प्रदेश के 67 जनपदों में ये परीक्षा 5 दिन में 2-2 पालियों में संपन्न होगी। सभी जगह हमारे पुलिस के अधिकारी तैनात हैं। इस बार ऐसी व्यवस्था की गई है कि किसी को कोई असुविधा ना हो. जहां-जहां से गड़बड़ी की सूचनाएं मिल रही है सभी जगह FIR की गई है, हम कठोर कार्रवाई करेंगे। अभी तक कहीं से भी प्रश्न पत्र लीक होने की कोई सूचना नहीं है। जो लोग भी भ्रामक खबरें फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 67 जिलों के 1174 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई हैं। नहीं आगरा में 27 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हो रही है। प्रत्येक अभ्यर्थी पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ साथ 540 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर एक पुलिस इंस्पेक्टर केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात है। इतनी सख्त निगरानी के बावजूद भी मुन्ना भाई परीक्षा में शामिल होने पहुंच गया। हालांकि पुलिस ने पहली पाली में एक को पकड़ा है। अभी दूसरी पाली की परीक्षा जारी है।
What's Your Reaction?











