बरेली: स्मैक तस्करी मामले में इंस्पेक्टर ने ली 7 लाख की रिश्वत, छापा पड़ने पर दीवार कूदकर भागा

Aug 23, 2024 - 22:24
 0  97
बरेली: स्मैक तस्करी मामले में इंस्पेक्टर ने ली 7 लाख की रिश्वत,  छापा पड़ने पर दीवार कूदकर भागा

बरेली।
यूपी के बरेली से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक इंस्पेक्टर ने स्मैक तस्करों को छोड़ने के लिए सात लाख रूपये की रिश्वत ली, आला अधिकारियों को इसकी भनक लगने पर जब उन्होंने छापेमारी की तो इंस्पेक्टर दीवार कूदकर भाग निकला। फिलहाल, इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। दरअसल फरीदपुर के थाना प्रभारी ने सात लाख रुपये रिश्वत लेकर दो स्मैक तस्करों को छोड़ दिया। किसी ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। इसकी खबर एसएसपी अनुराग आर्य तक पहुंची तो उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह-सुबह एसपी दक्षिणी और सीओ को जांच करने थाने भेजा। छापा पड़ते ही इंस्पेक्टर दीवार फांदकर एक दलाल के साथ भाग निकला। तलाशी के दौरान उसके आवास से 9.96 लाख रुपये बरामद किए गए। बरेली के फरीदपुर थाना प्रभारी रामसेवक ने तीन स्मैक तस्कर पकड़ने के बाद उनमें से दो को सात लाख रुपये लेकर छोड़ दिया। तीसरे के थाने में बंद रहने के दौरान उसके करीबियों की आवाजाही से मामला चर्चा में आ गया। फरीदपुर पुलिस ने बुधवार रात गांव नवदिया अशोक निवासी आलम व नियाज अहमद सहित तीन लोगों को स्मैक तस्करी के आरोप में पकड़ा था। उनके पकड़ते ही गिरोह सरगना व अन्य साथी सक्रिय हो गए।

यह भी पढ़ें - सनसनीखेज: दोस्त ने मारा थप्पड़ तो गोली मारकर कर दी हत्या, कई दिनों से था फरार, पुलिस ने दबोचा

उन्होंने रात में ही इंस्पेक्टर रामसेवक से उन्हें छोड़ने की बात की। दो लोगों को छोड़ने का सौदा सात लाख रुपये में तय हुआ। तीसरा व्यक्ति रुपये नहीं दे पाया तो उसे इंस्पेक्टर ने नहीं छोड़ा। सात लाख रुपये लेने के बाद आलम और नियाज को रात में ही छोड़ दिया। इंस्पेक्टर की कारस्तानी की जानकारी थाने के ही किसी कर्मचारी ने एसएसपी अनुराग आर्य को दे दी। उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह पहले सीओ गौरव सिंह और फिर एसपी दक्षिणी मानुष पारीक को थाने भेजा। इंस्पेक्टर के कार्यालय पर अधिकारी अपनी टीम के साथ तलाशी लेने लगे तो वह मौका पाकर एक दलाल के साथ थाने से फरार हो गया। साइको किलर को पकड़ने वाले तेजतर्रार एसएसपी अनुराग आर्य को लंबे समय से फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर रामसेवक के खिलाफ शिकायते मिल रही थी। आज भी एसएसपी को जानकारी मिली कि इंस्पेक्टर ने रिश्वत लेकर दो स्मैक तस्करों को छोड़ दिया है। इसके बाद एसएसपी ने आईपीएस एसपी साउथ मानुष पारीक और सीओ को भेज कर इंस्पेक्टर के आवास पर छापा पड़वाया। इंस्पेक्टर के आवास से 9 लाख 96 हजार रुपये नगद बरामद हो गए। वहीं मौका पाकर इंस्पेक्टर रामसेवक फरार हो गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow