नेमप्लेट लगाकर कारोबार करें मुसलमान- तौकीर रजा खां

By INA News Desk
Jul 28, 2024 - 00:22
132 Views
नेमप्लेट लगाकर कारोबार करें मुसलमान- तौकीर रजा खां
मौलाना तौकीर रजा
Advertisement
Advertisement

बरेली।
मौलाना तौकीर रजा खां ने एक बयान देते हुए कहा है कि मुसलमान अपनी दुकानों पर नेमप्लेट लगाकर कारोबार करें, ऐसा न करने वाले धोखेबाज हैं। मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि ऐसी पहचान बनाओ कि सामने वाला कहे कि यह मुसलमान है और मिलावट नहीं करेगा। इस्लामी तरीकों से चलने पर ही इज्जत मिलेगी। दूसरे रिवाज अपनाए तो इधर के रहोगे, न उधर के। दूसरे लोग सिर्फ इनकम देखते हैं यदि मुसलमान भी ऐसा करने लगेंगे तो उनमें अंतर क्या रहा। इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल (आइएमसी) अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि मुसलमान अपनी दुकानों-मकानों पर नेम प्लेट लगाएं। जो ऐसा नहीं कर रहे, उनकी नीयत धोखा देने की है या वे डर रहे हैं। पहचान छिपाकर कारोबार करना उचित नहीं है। साफ-सफाई रखेंगे, अच्छा कारोबार करेंगे तो आपसे ही सौदा खरीदी जाएगी। पहचान छिपाने वाले लोग कमजोर हैं।

यह भी पढ़ें - नसीम बना आकाश, नाम बदलकर युवती को झूठे प्रेम जाल में फंसाया

शनिवार को मौलाना ने कहा कि सरकार ने मुसलमानों को परेशान करने की मंशा से आदेश जारी किया था, जिस पर कोर्ट ने रोक लगा दी। अब मुसलमानों को यह सोचना चाहिए कि वे अपनी पहचान क्यों छिपा रहे। वे अपनी असली पहचान खोते जा रहे हैं। वे इतनी ज्यादा आजादी हासिल कर चुके हैं कि दाढ़ी-टोपी नहीं रखते, जीवन शैली बदल ली है। अफसोस की बात है कि हमारे मौलाना भी यह काम नहीं करा पा रहे। यदि मुसलमान होने के तौर-तरीके, हैसियत भूले नहीं होते तो सरकारी आदेश आने पर किसी तरह की परेशानी की स्थिति नहीं आती। मौलाना बोले, सरकार ने दबाव बनाया तो मुसलमान दुकानदारों ने तुरंत नेमप्लेट लगा ली। सरकार के कहने पर ही सही, अपनी पहचान में तो आए। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पर रोक लगाई तो दुकानदारों ने तुरंत प्लेट हटा लीं। दबाव में आकर काम क्यों करते हो। कोर्ट ने स्वेच्छा से नाम लिखने की छूट दी है, मैं तो चाहता हूं कि हर दुकानदार अपनी नेमप्लेट लगाए। अपनी पहचान जाहिर करें कि मुसलमान हैं। इसमें गर्व महसूस होना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement