लव-जेहाद: नसीम बना आकाश, नाम बदलकर युवती को झूठे प्रेम जाल में फंसाया

By INA News Desk
Jul 27, 2024 - 23:31
106 Views
लव-जेहाद: नसीम बना आकाश, नाम बदलकर युवती को झूठे प्रेम जाल में फंसाया
Advertisement
Advertisement

बिजनौर-यूपी।
यूपी में भले ही लव जेहाद विरोधी कानून को सख्ती से निपटने को लागू किया गया हो लेकिन उसके बावजूद कुछ फ़रेबी अपना असली नाम छिपाकर अपने झूठे प्रेम जाल में फंसा कर जबरन अपना धर्म कबूलने का दबाव बनाने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ हुआ चंडीगढ़ की रहने वाली एक लड़की के साथ, जो लव जेहाद का शिकार हो गई। बिजनौर के रहने वाले नसीम उर्फ आकाश की जालसाजी के कारण प्रीति(काल्पनिक नाम) से लव जिहाद का शिकार हो गई। पीड़िता के ऊपर जबरन इस्लाम कबूलने का दबाव बनाकर घर से मारपीट कर बैरंग लौट दिया गया। इंसाफ की गुहार लगाने पीड़ित महिला हिंदू संगठनों के लोगों के साथ बिजनौर थाने पहुंची।


बिजनौर थाने में मोहाली चंडीगढ़ पंजाब की रहने वाली पीड़िता, जो बिजनौर से सटे फरीदपुर काज़ी उर्फ खेड़की का रहने वाला नसीम जो पिछले कई सालों से मोहाली पंजाब में काम कर रहा था, की मुलाकात नसीम से मोहाली पंजाब में हुई थी। गौरतलब है कि पीड़िता पहले से ही शादीशुदा थी। जालसाज और फरेबी नसीम ने अपना नाम बदलकर आकाश रखकर प्रीति को प्रेम जाल में फंसा लिया और भोली भाली प्रीति को पहले पति से तलाक दिलवाकर हिंदू रीति रिवाज के तहत नसीम ने उसके साथ कुछ माह पहले शादी भी रचा ली थी। शादी के कुछ दिन बाद नसीम उर्फ आकाश मोहाली पंजाब से फरार हो गया।

नसीम उर्फ आकाश को तलाशते-तलाशते प्रीति सैकड़ो मिल चलकर यूपी के बिजनौर के गांव फरीदपुर उर्फ काजीवाला जा पहुंची। प्रीति को नसीम का घर तो नहीं मिला बल्कि उनके परिवार वालों ने यह कहकर उल्टे पांव बेरंग लौटा दिया कि अगर इस्लाम कबूल कर लोगी तो नसीम से निकाह कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - पीएम श्री केंद्रीयविद्यालय में 'प्लांट फॉर मदर' कार्यक्रम का आयोजन

परेशान प्रीति ने बिजनौर के हिंदू संगठन के लोगों के साथ लेकर थाने पहुंचकर पुलिस के अफसरो से इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़ित महिला व हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कि लव जिहाद के नाम पर जबरन इस्लाम कबूलना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी नसीम व परिवार के खिलाफ थाने में उक्त लोग कानूनी कार्रवाई करने की जिद पर डटे रहे। फिलहाल पुलिस आरोपी नसीम और उसके परिवार वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement