हरदोई: पीएम श्री केंद्रीयविद्यालय में 'प्लांट फॉर मदर' कार्यक्रम का आयोजन 

By INA News Desk
Jul 27, 2024 - 22:42
66 Views
हरदोई: पीएम श्री केंद्रीयविद्यालय में 'प्लांट फॉर मदर' कार्यक्रम का आयोजन 
Advertisement
Advertisement

हरदोई.

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हरदोई में शिक्षा सप्ताह के तहत 'एक वृक्ष मां के नाम' कार्यक्रम का बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया। विद्यालय के इको क्लब की तरफ से संचालित प्रोग्राम के तहत 50 से भी अधिक माताओ को आमंत्रित करके उन्हें सम्मानित किया गया तथा विद्यालय की तरफ से वृक्ष देकर उनके हाथों से विद्यालय प्रांगण में लगवाया गया।कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिचारिका पल्लवी ने बच्चों को पोषण व पोषक आहार के बारे में बताया। चार्ट के माध्यम से अलग अलग खाद्य सामग्रियों में पाए जाने वाले पोषक तत्वों का सुगम प्रदर्शन भी किया।


प्राचार्य ने वृक्षारोपण की महत्व को अपरिहार्य बताते हुए सभी की भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बच्चे इस अवसर पर पर्यावरण हेतु संरक्षण हेतु अति उत्साहित दिखे। हर बच्चे का नाम उनके माता के नाम के साथ उनके लगाए वृक्ष पर अंकित किया गया। सभी पर्यावरण के लिए एकजुट दिखे । कार्यक्रम को सफल बनाने में योगेश्वर सिंह, (पीजीटी बायोलॉजी), वीरेन्द्र शर्मा (एसएसए), इलियास, आदेश (लाइब्रेरियन), परशुराम (माली) इत्यादि सभी लोगों ने महती भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement