Hardoi News: बाल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, पंडित नेहरू की जीवन के बारे में बताया

प्रभारी प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जी  के 135वां जन्म दिवस बालदिवस के रूप में मनाया जाता है कि इन्हें बच्चों से बहुत प्यार था राजबीर सिंह ने कहा कि जन्मदिन किसी का मनाया जाता है उसमें कोई विशेषता होती है.

By INA News Desk
Nov 14, 2024 - 22:40
50 Views
Hardoi News: बाल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, पंडित नेहरू की जीवन के बारे में बताया

Hardoi News INA.
शहर के सनातन धर्म इंटर कालेज में स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर प्रभारी प्रधानाचार्य अनिल अम्बेडकर द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर बालदिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया. इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मेंढक दौड़ , गुब्बारे फुलाना, म्युचुअल चेयर, जलेबी दौड़, शिक्षकों या अन्य की मिमिक्री प्रतियोगिता कराई गई.

प्रभारी प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जी  के 135वां जन्म दिवस बालदिवस के रूप में मनाया जाता है कि इन्हें बच्चों से बहुत प्यार था राजबीर सिंह ने कहा कि जन्मदिन किसी का मनाया जाता है उसमें कोई विशेषता होती है. बच्चे चाचा कहकर पुकारते थे. कहा, नेहरू जी को बच्चे बहुत प्यारे थे हमें आज बचपन याद आने लगा है कार्यक्रम का संचालन अभिषेक अग्रिहोत्री ने तथा विंदु शेषर, दीप्ति सोनकर नीलम, स्वतन्त्र, राजेश सिंह, घनश्याम सन्त राम रविन्द्र वर्मा आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने सम्पन्न कराई. जिला क्रीड़ा सचिव हंसराज कुशवाहा की देखरेख में सम्पन्न हुई।

लविसपाल, कृष्ण अंकुर भारती, अभिषेक अमित कुमार, आशीष पाल,रमन, अर्पित, हर्षित हिमांशु वर्मा दिव्यांश अर्जुन, सीबू, बीरेंद्र, सौरभ, अमित कुमार, विशाल वर्मा, नैतिक वर्मा, आर्यन सिंह आदि छात्रों ने खेलों प्रतिभाग किया. जिसके बाद सभी को पुरस्कृत किया गया। अन्त में प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रवक्ता राजबीर सिंह यक्ष, वरिष्ठ शिक्षक विधानचंद्र दि्वेदी,वीरभानु सिंह यादव सत्यम दीक्षित आदि उपस्थित रहे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow