बिजनौर न्यूज़: हूटरबाजों की निकली हेकड़ी, लाउडस्पीकर के बाद यूपी पुलिस ने उतरवाए गाड़ियों पर लगे हूटर।

Jun 22, 2024 - 14:55
116 Views
बिजनौर न्यूज़: हूटरबाजों की निकली हेकड़ी, लाउडस्पीकर के बाद यूपी पुलिस ने उतरवाए गाड़ियों पर लगे हूटर।

मामला बिजनौर के धामपुर का है। जहां यूपी में वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए योगी की पुलिस का एक्शन जारी है। शुक्रवार को भी प्रदेश स्तर पर अनाधिकृत रूप से वाहनों पर लगीं लाल-नीली बत्ती और हूटर उतरवाए गए। इस दौरान नगीना चौराहे पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार के नेतृत्व में पुलिस बल वाहनों की चेकिंग करती दिखी।

बताते चले कि सीएम योगी ने लाउडस्पीकर के बाद अब हूटर और लाल-नीली बत्ती वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को दो गाड़ियों में दो हूटर और एक गाड़ी से भाजपा की झण्डी उतरवाई है। पुलिस की इस कार्यवाही से जबरदस्त हड़कम्प मचा हुआ है।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow