बिजनौर न्यूज़: महज दो सौ रुपये लेकर कंटेनर पास करवाना पड़ा पुलिसकर्मी को महंगा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल। 

Aug 18, 2024 - 20:30
50 Views
बिजनौर न्यूज़: महज दो सौ रुपये लेकर कंटेनर पास करवाना पड़ा पुलिसकर्मी को महंगा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल। 

मामला बिजनौर के धामपुर का है। जहां इन दिनो  सावन मास में कावड़ यात्रा चल रही है। यात्रा के दौरान सड़क पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। ऐसे में धामपुर में राजपूताना रिसोर्ट के पास बने अस्थाई पुलिस बूथ पर चेकिंग के दौरान एक कंटेनर शेरकोट की तरफ से आता दिखाई दिया तो पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने एक सिपाही द्वारा ₹200 लेकर उसका कंटेनर निकलवाना बताया। पुलिस ने चालक सोनू की तहरीर पर आरक्षी गुरमीत सिंह तथा एक अन्य व्यक्ति ललित के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:- बलिया न्यूज़: आई एम ए की आह्वान पर पूरे दिन रही स्वास्थ सेवाएं ठप।

रिपोर्ट दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow