बिजनौर न्यूज़: धामपुर तहसील प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट संगठन द्वारा किया गया बैठक का आयोजन।

By INA News Desk
Jun 24, 2024 - 17:09
51 Views
बिजनौर न्यूज़: धामपुर तहसील प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट संगठन द्वारा किया गया बैठक का आयोजन।

मामला बिजनौर के धामपुर का है। जहां धामपुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन भानू की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाकियू नेताओं की गाड़ी से झंडी एवं पट्टी न हटाए जाने की मांग की।

साथ ही चेतावनी दी कि यदि पुलिस-प्रशासन ने ऐसा कोई कदम उठाया तो भाकियू ईट का जवाब पत्थर से देने का काम करेगी। इसके अलावा किसान आयोग का गठन करने व कर्ज माफ किये जाने की भी मांग की गयी। बैठक में विजली कटौती की समस्या को देखते हुए दो टूक चेतावनी दी गयी कि यदि बिजली कटौती अविलम्ब बन्द न हुई तो भाकियू को उग्र आन्दोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।


रिपोर्ट दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow