गाजीपुर न्यूज़। गोली मारकर युवक की हत्या, पुरानी रंजिश में चली गोली।
रिपोर्ट: महताब आलम
- पुरानी रंजिश मे युवक को मारी गयी गोली।
- गहमर थाना क्षेत्र के गदाईपुर गांव की घटना।
- परिजनों ने 3 युवकों पर लगाया आरोप।
- पुलिस मामले को कार्यवाही मे जुटी।
खबर गाजीपुर से है। जहां गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी। पुरानी रंजिश मे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मामला गहमर थाना क्षेत्र के गदाईपुर गांव की है।जहां रहने वाले उपेन्द्र यादव की खेत पर जाते समय बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
परिजनों ने 4 नामजद लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुये तहरीर दी है।फिलहाल पुलिस कई लोगों को हिरासत मे लेकर पूछतांछ मे जुटी हुई है।पुलिस पुरानी दुश्मनी के साथ साथ कई बिन्दुओं को लेकर मामले की तफ्तीश कर रही है।
What's Your Reaction?











