उन्नाव न्यूज़: पहले इश्क परवान चढ़ा फिर बढ़ने लगी दूरी...मुकदमे तक पहुंची बात, लोकलाज के डर से खाकी ने मंदिर में रचाई शादी। 

By INA News Desk
Jun 24, 2024 - 17:21
162 Views
उन्नाव न्यूज़: पहले इश्क परवान चढ़ा फिर बढ़ने लगी दूरी...मुकदमे तक पहुंची बात, लोकलाज के डर से खाकी ने मंदिर में रचाई शादी। 
Advertisement
Advertisement

पहले इश्क परवान चढ़ा फिर दूरी बढ़ने लगी तो बात मुकदमा तक पहुंच गई, फिर लोकलाज व नौकरी का पेंच फंसा तो 'प्यार' ने समझौता कर आज  दोनों एक दूजे के हो गए।  सदर कोतवाली में तैनात महिला और पुरुष कांस्टबेल ने सोमवार को शादी के बंधन में बंध ही गए। बराती भी खाकी ही रही....गवाह भोलेनाथ बने

सोमवार को एक शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। जहां खाकी की मौजूदगी के बीच एक मंदिर में कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी व सिपाही की रीति रिवाज के साथ शादी हुई। इस दौरान महिला आरक्षी फफक कर रोती दिखाई पड़ी। बताया जा रहा है कि शादी के दौरान महिला आरक्षी के परिवार से कोई मौजूद नहीं था।

ये था पूरा मामला

उन्नाव कोतवाली में तैनात एक सिपाही का कोतवाली में ही तैनात एक महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि कुछ समय बाद सिपाही ने महिला सिपाही से दूरी बनाना शुरू कर दिया और शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद महिला सिपाही ने प्रार्थना पत्र देकर आरोपी सिपाही पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। 

मामले की गंभीरता को देख शादी करने का रखा प्रस्ताव

इस दौरान सिपाही ने मामले की गंभीरता को समझते हुये महिला सिपाही से शादी करने का प्रस्ताव रखा। सोमवार को दोनों की सहमति से खाकी की निगरानी में गोकुल बाबा स्थित मंदिर में रीति रिवाज के साथ शादी सम्पन्न हुई। इस दौरान महिला सिपाही के परिवार से कोई मौजूद नहीं था जिस कारण वह फफक कर रोती दिखाई पड़ी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement