बिजनौर न्यूज़: आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, ती‌न घायल।

By INA News Desk
Jun 24, 2024 - 15:43
65 Views
बिजनौर न्यूज़: आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, ती‌न घायल।
Advertisement
Advertisement

मामला बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम आसफाबाद भवन उर्फ गांवड़ी का है। जहां के रहने वाले लोग अन्य परिजनों के साथ भूतपुरी के रामगंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे। जिनमें से बाइक सवार चार लोगों पर रास्ते में आकाशीय बिजली गिर गयी। जिनमें से एक युवक की मौत हो गयी।

जबकि ती‌न की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इन तीनों का उपचार नगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उधर सीओ अफजलगढ़ अर्चना सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और परिजनों को हर संभव मदद का ढांढस बंधाया। दूसरी ओर इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement