Political News: कांग्रेस उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार से लिया जीत का आशीर्वाद, देखने वाले रह गए हैरान।

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कोई ना कोई ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो कि लोगों को हैरान कर दे रही हैं। ऐसे ही एक तस्वीर चुनाव से जुड़ी...

Nov 12, 2024 - 15:10
93 Views
Political News: कांग्रेस उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार से लिया जीत का आशीर्वाद, देखने वाले रह गए हैरान।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार के पास में पहुंचे। जहां पर उन्होंने उनसे जीत का आशीर्वाद दिया।

  • चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यालय पहुंचा उम्मीदवार

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कोई ना कोई ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो कि लोगों को हैरान कर दे रही हैं। ऐसे ही एक तस्वीर चुनाव से जुड़ी सामने आई है जिसमें एक उम्मीदवार दूसरे उम्मीदवार से जीत का आशीर्वाद लेने के लिए उसके कार्यालय पर पहुंच गया। बताते चलें कि मध्य नागपुर से कांग्रेस पार्टी की तरफ बंटी शेलके को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने प्रवीण दटके को।  यहां पर कांग्रेस उम्मीदवार लोगों से वोट मांगने के लिए निकले थे तभी अचानक से उन्हें भाजपा प्रत्याशी का चुनाव कार्यालय दिखा जहां पर वह कार्यालय पर पहुंचते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर अपील करते हैं और भाजपा उम्मीदवार से जीत का आशीर्वाद लेटे हैं।

  • कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के छुए पैर

कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार का एक वीडियो बंटी शेलके के द्वारा उनके ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट को अपलोड किया गया है। जिसमें उन्होंने लिखा मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि विचारों से है। चाहे मध्य नागपुर हो या पूरे नागपुर शहर का कोई भी नागरिक, चाहे वह किसी भी पार्टी, जाति या धर्म से हो, हर व्यक्ति मेरे लिए महत्वपूर्ण है।

Also Read- Political News: संजय राउत बोले- हम महिलाओं को देंगे ₹3000, हमारा पैसा चोरी का नहीं ईमानदारी होगा।

मेरा संकल्प है कि हर नागरिक के लिए हर समय हाज़िर रहूँ और आपकी सेवा करूँ। वही शेयर किए गए वीडियो में देखा गया कि कांग्रेस उम्मीदवार सड़क से गुजरते वक्त रोड को पार करते हैं। फिर भाजपा चुनाव कार्यालय के बाहर बैठे कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाकर मुलाकात करते हैं। फिर अंदर पहुंच कर कार्यकर्ता के पैर छूते हैं और उम्मीदवार से जीत का आशीर्वाद देते हैं। ऐसा बहुत ही काम देखने को मिलता है जब एक उम्मीदवार अपने सामने चुनाव लड़ रहे दूसरी उम्मीदवार से मुलाकात करता है और उससे जीत का आशीर्वाद लेता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow