Delhi: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर मच गई चीख-पुकार, स्टेशन से कूदकर युवक ने दी जान।

दिल्ली में एक बार फिर से मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक युवक के द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पता चला...

By INA News Desk
Nov 12, 2024 - 15:17
83 Views
Delhi: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर मच गई चीख-पुकार, स्टेशन से कूदकर युवक ने दी जान।
Advertisement
Advertisement

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

दिल्ली में एक मेट्रो स्टेशन पर अचानक से चीख-पुकार मच गई। जब एक व्यक्ति ने स्टेशन से कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लिया।

  • स्टेशन से अचानक कूद गया युवक

दिल्ली में एक बार फिर से मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक युवक के द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पता चला कि युवक मयूर विहार- 1 मेट्रो स्टेशन पर पहुंचा था। जहां पर युवक कुछ देर तक खड़ा रहा। फिर अचानक से युवक स्टेशन के किनारे पर पहुंचा। जब तक स्टेशन पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक युवक ने स्टेशन से नीचे कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लिया गया। वही इस घटना की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने बताया कि 23 साल के अभिषेक राव के द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी पुलिस के द्वारा दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  युवक की तलाशी ली लेकिन कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। वहीं युवक की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया।

Also Read- Political News: कांग्रेस उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार से लिया जीत का आशीर्वाद, देखने वाले रह गए हैरान।

  • मेट्रो स्टेशन पर लगातार बढ़ रही मौत की घटनाएं

राजधानी में मेट्रो स्टेशन लोगों की आत्महत्या के लिए सुसाइड पॉइंट बनता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां पर लगातार लोगों के द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले सामने आते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में सितंबर महीने में लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स ने ट्रैक के आगे कूदकर जान दे दी थी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था जहां उसे बचाया नहीं जा सका। वही अक्टूबर के महीने में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के रिटायर कर्मचारी ने टैगोर गार्डन स्टेशन पर पहुंचकर आत्महत्या कर ली थी। वही ऐसे कई मामले सामने भी आए हैं जिसमें लोगों ने मेट्रो के सामने कूद कर आत्महत्या की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement