Political News: भूपेश बघेल ने सीएम-डिप्टी सीएम पर साधा निशाना, बोले- लाल रंग से आपको क्या एतराज।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के पूर्व में रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के द्वारा लाल रंग को लेकर दिए गए बयान पर पलट वार..........

Nov 9, 2024 - 15:01
77 Views
Political News: भूपेश बघेल ने सीएम-डिप्टी सीएम पर साधा निशाना, बोले- लाल रंग से आपको क्या एतराज।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

महाराष्ट्र सरकार के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा। पूछा कि आखिरकार आपको लाल रंग से क्यों परहेज है लाल रंग तो हनुमान जी का रंग है।

  • देवेंद्र फडणवीस के बयान पर पूर्व सीएम का पलटवार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के पूर्व में रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के द्वारा लाल रंग को लेकर दिए गए बयान पर पलट वार किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक प्रदेश के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस कह रहे हैं कि लाल रंग तो नक्सलियों का है। लेकिन मैं उनको बता दूं कि लाल रंग तो हनुमान जी का भी है। लाल रंग की तो चुनरी देवी मां की भी हैं।लाल देह लाली लसे अरु धरि लाल लंगूर..लाली मेरे लाल की यह गीत काफी मशहूर है। छठ पूजा में डूबते सूरज उगते सूरज को अर्घ्य दिया गया। वह भी लाल है। मुझे यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिरकार इन्हें लाल रंग से इतनी एलर्जी क्यों होने लगी है।

Also Read- Political News: मंच पर खड़े होकर पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

  • बीजेपी के लोग करते हैं तोड़ने का काम

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग संविधान को बदलना चाहते हैं। भारत के संविधान को नक्सली नहीं मानते हैं। इसलिए महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र को तार तार करने का काम किया था। यहां दो पार्टियों को तोड़ दिया था। वही दोनों पार्टियों के तोड़ने के बाद एक पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के साथ आकर सरकार बनाई थी जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा था कि जो सरकार बनी है वह अवैध है। इसीलिए मैं कहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के लोग लोकतंत्र को नहीं मानते हैं और संविधान को खत्म करना चाहते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow