शाहजहांपुर न्यूज़: जिला गन्ना अधिकारी ने किया मानसून गन्ना बुवाई का शुभारंभ। 

Aug 23, 2024 - 19:51
40 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: जिला गन्ना अधिकारी ने किया मानसून गन्ना बुवाई का शुभारंभ। 

फै़याज़उद्दीन साग़री 

  • प्रगतिशील कृषक कौशल मिश्र के खेत पर मानसून गन्ना बुवाई का हुआ शुभारंभ

शाहजहांपुर। रोजा चीनी मिल के ग्राम कुर्रिया ढोढो में प्रगतिशील कृषक कौशल मिश्रा के खेत पर 3 एकड कोशा 13235, को 15023 की मानसून गन्ना बुवाई का शुभारंभ जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र ने फीता काटकर किया। जिसमें सहफसली में आलू लगाया जाएगा।

जिसमें जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक लाल चंद्र उपाध्याय, रोजा गन्ना सहकारी समिति से सचिव मानवेन्द्र त्रिपाठी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक निगोही सर्वेश कुमार एवं रोजा चीनी मिल से गन्ना प्रबंधक सुरेंद्र सिंह मान गन्ना विकास अधिकारी संजय सिंह, गन्ना विकास स्टाफ अनिल यादव, अखिलेश यादव, पंकज कुमार एवं सम्मानित गन्ना कृषक गौरव मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:- शाहजहांपुर न्यूज़: डीएम एसपी ने आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow