सम्भल न्यूज़: पुलिस चौकी में फांसी लगा कर सुसाइड की कोशिश। 

Aug 23, 2024 - 19:39
801 Views
सम्भल न्यूज़: पुलिस चौकी में फांसी लगा कर सुसाइड की कोशिश। 
कुलदीप सिंह गुनावत एसपी

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल में एक ग्रामीण ने पुलिस चौकी में फांसी लगा कर सुसाइड की कोशिश की मौजूद पुलिस कर्मियों ने फांसी के फंदे से उतार कर ग्रमीण को अस्पताल भेजा है पुलिस ने ग्रामीण की हालत ठीक बताई है वहीं घटना की एएसपी ने जांच शुरु कर दी है।

इसे भी पढ़ें:- बाराबंकी न्यूज़: चलती ट्रेन पर धक्का देकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्यारा पति गिरफ्तार।

रजपुरा थाना की हरिधामबांध पुलिस चौकी में ग्रामीण द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश हुई ह़ै। गांव के एक मारपीट के मामले में पुलिस ने ग्रामीण तथा दूसरे पक्ष को बुलाया था पुलिस के अनुसार इस दौरान भूरे नाम का ग्रामीण बरांडे से उठ कर पुलिस चौकी में कमरे में पहुंचा तथा पंखे में अंगोछे का फंदा बांध कर फांसी लगा ली। मौजूद पुलिसकर्मियों ने  देखा तो उनके होश उड़ गए आनन-फानन ग्रामीण को फंदे से उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे हायर सेंटल रैफर कर दिया गया है एसपी ने ग्रामीण की हालत ठीक बताई है। वहीं ग्रामीण की पुत्री ने चौकी पुलिस पर प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow