शाहजहांपुर न्यूज़: प्रज्ञांशी पाठक ने आल इंडिया कत्थक नृत्य प्रतियोगिता में आई प्रथम। 

By INA News Desk
Aug 22, 2024 - 19:01
62 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: प्रज्ञांशी पाठक ने आल इंडिया कत्थक नृत्य प्रतियोगिता में आई प्रथम। 
Advertisement
Advertisement

फै़याज़उद्दीन साग़री 

  • समाजसेवी आशित पाठक की बेटी है प्रज्ञांशी पाठक

शाहजहांपुर। 12 वर्षीय प्रतिभाशाली नृत्यांगना प्रज्ञांशी पाठक ने हाल ही में स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर कोलकाता द्वारा आयोजित आल इंडिया कत्थक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में देश भर से भाग लेने वाले नृत्य प्रतिभागियों के बीच प्रज्ञांशी ने अपनी अद्वितीय कत्थक नृत्य कला का प्रदर्शन कर जीत हासिल की।

प्रज्ञांशी के पिता अशित पाठक जो एक प्रतिष्ठित एडवोकेट और राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं और माता प्रज्ञा पाठक, वीरांगना वाहिनी की प्रमुख हैं, ने अपनी बेटी को आधुनिक डांस स्टाइल के बजाय भारतीय शास्त्रीय नृत्य कत्थक सिखाने का निर्णय लिया। प्रज्ञांशी ने चार वर्ष की उम्र से ही कत्थक की शिक्षा प्रारंभ की, और वर्तमान में वह पिछले दो वर्षों से विश्वविख्यात कत्थक गुरु पंडित अनुज मिश्रा से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। पंडित अनुज मिश्रा के पिता, स्वर्गीय पंडित अर्जुन मिश्रा, भी एक प्रसिद्ध कत्थक गुरु थे, और उनके दादा गुरु, पद्म विभूषण स्वर्गीय पंडित बिरजू महाराज, कत्थक नृत्य की दुनिया के एक दिग्गज थे।

इसे भी पढ़ें:- शाहजहांपुर न्यूज़: किशोरी के पेट में निकला बालों का गुच्छा, मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने किया सफल आपरेशन।

प्रज्ञांशी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता की प्रेरणा और गुरुजनों की शिक्षा को दिया है। उन्होंने कहा, "मेरे माता-पिता के सहयोग और मेरे गुरु पंडित अनुज मिश्रा जी के मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो पाई है। मैं अपने सभी गुरुओं को प्रणाम करती हूँ, जिन्होंने मुझे चार वर्ष की उम्र से नृत्य शिक्षा और प्रेरणा दी। प्रज्ञांशी की इस उपलब्धि ने शाहजहांपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है, और उन्होंने यह साबित किया है कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य कला के प्रति समर्पण और मेहनत के साथ कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement