शाहजहांपुर न्यूज़: सहयोग संस्था ने मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में सीडीओ के साथ वृहद स्तर पर किया वृक्षारोपण।
फै़याज़उद्दीन साग़री
- मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल के चैयरमैन पूर्व डीएम राजीव कुमार सिंह ने सहयोग संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया
शाहजहांपुर। सहयोग संस्था के पदाधिकारियों ने बरेली मोड़ स्थित मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह ने एक वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का असर हमारी जीवन शैली पर आज के दौर का सबसे बड़ा सवाल है।
ग्लोबल वार्मिंग से हो रही जलवायु परिवर्तन को अगर समय पर न रोका गया तो जीवन दायिनी गंगा बाढ़ और तबाही ले आएगी। तापमान बढ़ता जाएगा। इसलिए अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए 20 साल पहले सोचकर चलना ही हमारी समझदारी है। मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने सहयोग संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है और अच्छे कार्यों के लिए हम हमेशा सहयोग संस्था के साथ खड़े हैं ,और मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं कि सहयोग संस्था के द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण कार्य में मुझको सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला। मैं सहयोग संस्था का आभार व्यक्त करता हूं।
इसे भी पढ़ें:- शाहजहांपुर न्यूज़: प्रज्ञांशी पाठक ने आल इंडिया कत्थक नृत्य प्रतियोगिता में आई प्रथम।
जिन्होंने वृक्षारोपण कार्य के लिए हमारे स्कूल को चुना। सहयोग संस्था के संरक्षक अनिल कुमार गुप्ता प्रधान व शाहनवाज़ खां एडवोकेट ने बताया कि मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य है जो कि आज से शुरुआत कर दी गई है लगातार 3 दिन यह कार्य चलता रहेगा ,और हमारी संस्था के पदाधिकारियों की मौजूदगी में लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर ने पौधारोपण कार्यक्रम में पूरा सहयोग देने का वादा किया , और कहा कि पंचायत विभाग के सभी कर्मचारी पौधारोपण के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर संस्था कि अध्यक्षा नेहा यादव सक्सेना, महासचिव अनूप कुमार एडवोकेट, कार्यक्रम प्रभारी कोषाध्यक्ष प्रगतिशील कृषक महेंद्र दुबे, उपाध्यक्ष शिवम वर्मा, नुजहत अजुंम, सरदार हरजीत सिंह, सह कोषाध्यक्ष शालू यादव, रम्मन गुप्ता, स्तुति गुप्ता, रजनी गुप्ता, सुधीर कुमार, पवन वर्मा आदि ने अपने अपने नाम का एक एक पौधा रोपित किया। इस दौरान कालेज समिति के सभी सदस्य व शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?









