शाहजहांपुर न्यूज़: भारत बंद के समर्थन में सामाजिक संगठनों के साथ आई बीएसपी सपा।
रिपोर्ट- फै़याज़उद्दीन साग़री
- प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र को सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपा।
शाहजहांपुर। राष्ट्रव्यापी भारत बंद कार्यक्रम के अंतर्गत आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आज 21 अगस्त भारत बंद का शाहजहाँपर में कई संगठनों के कार्यकर्ता सुबह 10:00 बजे खिरनीबाग रामलीला मैदान में एकत्र हुए। जिनमें एससी एसटी बेसिक शिक्षक संघ, एससी एसटी बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, बामसेफ, डॉ. अंबेडकर अधिवक्ता संघ, भारतीय बौद्ध महासभा, दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया, एससी एसटी माध्यमिक शिक्षक महासभा, अखिल भारतीय कर्मचारी कल्याण एसोशिएशन, एससी एसटी छात्र संघ, संत रविदास सभा, डॉ. अंबेडकर मेमोरियल संस्थान एवं अखिल भारतीय अंबेडकर महासभा आदि संगठनों के लोग भारी संख्या में पहुंचे।
जन समूह को संबोधित करते हुए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक सियाराम दिनकर ने कहा बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर ने शूद्रों की 6743 जातियों को चार संवैधानिक समूह में बांधकर शिक्षित होने, संगठित रहकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का का संदेश दिया। शिक्षक अमर सिंह ने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़े वर्गों के लोग हजारों वर्षो तक सामाजिक आर्थिक अधिकारों से वंचित रहे जिसमें शिक्षा और संपत्ति जैसे मानवीय अधिककर से वंचित होने कारण स्थिति कमजोर होती चली गई। उन्हें राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें:- दिल्ली न्यूज़: भारत-जापान की टू प्लस टू, हिंद-प्रशांत से लेकर सैन्य सहयोग पर चर्चा।
जिला महामंत्री राम सिंह ने कहा कि हजारों वर्षों की वंचना को 70 वर्षों में भी इमानदारी से दूर नहीं किया गया और उन्हें तोड़ने का सुप्रीम कोर्ट ने 1 अगस्त 2024 को उपवर्गीकरण कर विभाजित करने का आदेश दिया जो संवैधानिक प्राविधानों के विरुद्ध है। सभी संगठनों के कार्यकर्ता 10:30 बजे जुलूस के रूप में जेल रोड अंटा चौराहा, अनजान चौकी, होते हुए डॉक्टर अंबेडकर प्रतिमा घंटाघर माल्यार्पण के पश्चात सदर बाजार बंद कराते हुए पुन: खिरनीबाग पहुंचे और प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र को सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपा।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति जनजाति बेसिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय वर्मा, महामंत्री विनोद कुमार, भारतीय बौद्ध महासभा के प्रांतीय संयुक्त मंत्री महेंद्र सिंह दिनकर जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह, महामंत्री खुशीराम, अनुसूचित जाति जनजाति बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमर सिंह, दिनेश पाल सिंह, बामसेफ के जिलाध्यक्ष बृजेश वर्मा, डॉ. अंबेडकर अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष सुरेश पाल सिंह, बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष तोताराम धम्माचार्य, माध्यमिक शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष डाॅ. अमर सिंह,
अबाजका के जिलाध्यक्ष हरिशंकर, डॉक्टर अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष मंगरे लाल, अखिल भारतीय अंबेडकर महासभा के जिलाध्यक्ष रवि वर्मा, संत रविदास सभा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, महामंत्री श्याम बिहारी तथा अंबेडकर मेमोरियल संस्थान के अध्यक्ष राम प्रकाश आदि अपने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। सभी संगठनों ने अपने-अपने मांगपत्र में वर्गीकरण एवं क्रीमीलेयर के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय निष्प्रभावी बनाने के लिए संविधान संशोधन बिल संसद में पास कराने की राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से मांग की है।
What's Your Reaction?




