शाहजहांपुर न्यूज़: डीएम ने किया पुलिस भर्ती परीक्षा के रिकार्ड रूम का औचक निरीक्षण। 

By INA News Desk
Aug 21, 2024 - 19:03
41 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: डीएम ने किया पुलिस भर्ती परीक्षा के रिकार्ड रूम का औचक निरीक्षण। 
Advertisement
Advertisement

फै़याज़उद्दीन साग़री 

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बुधवार को कोषागार में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए रिकॉर्ड रूम का औचक निरीक्षण कर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने सीसीटीवी कैमरो संचालन एवं लगाये गये पुलिस बल आदि सुरक्षा संबधित बिंदुओं को देखा। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देश दिए कि रिकॉर्ड रूम के आसपास प्राइवेट एवं संदिग्ध व्यक्तियों को न आने दिया जाए।

कोषागार की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरूस्त रखी जाए। जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 अगस्त तथा 31 अगस्त को 12 परीक्षा केंद्रों पर होगी। प्रथम पाली प्रातः 10ः00 से मध्याहन 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03ः00 से 05ः00 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थित ली जाएगी। 12 परीक्षा केंद्रो पर प्रत्येक पाली में अभ्यर्थियों की संख्या 5256 रहेगी। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा के लिए बनाए गए रिकॉर्ड रूम मे सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:- शाहजहांपुर न्यूज़: रोडवेज बस ने बाइक के मारी टक्कर, पति-पत्नी गंभीर रूप से हुए घायल।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था, कैमरो को कंट्रोल रूम, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित आदि विभिन्न व्यवस्थाओं पर निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षतापूर्वक एवं सुचिता पूर्वक संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को फॉलो तथा उसमें दिए गए दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गयी है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर कोई भी मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, स्मार्टफोन, कैलकुलेटर आदि ले जाना अनुमन्य नहीं होगा।  उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षार्थी का दो ऑथराइजेशन के बाद प्रवेश परीक्षा केंद्र में प्रवेश होगा। जनपद में आर्य महिला इंटर कॉलेज कटिया टोला थाना सदर बाजार, आर्य महिला पीजी कॉलेज सदर बाजार, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज मालखाना मोड, जीएफ कॉलेज ब्लॉक-1व 2, राजकीय इंटर कॉलेज खिरनी बाग, राजकीय पॉलिटेक्निक कांट, इस्लामिया इंटर कॉलेज जेल रोड थाना सदर बाजार, जनता इंटर कॉलेज मोहल्ला सिंजई, स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज बरेली मोड़, स्वामी सुकदेवानंद कॉलेज मुमुक्षु आश्रम एवं एलबीजेपी इंटर कॉलेज तिलहर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement