बड़ी खबर: 21 अगस्‍त यानी कल होगा 'भारत बंद', कई पार्टियां समर्थन में, प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

Aug 20, 2024 - 22:04
 0  116
बड़ी खबर: 21 अगस्‍त यानी कल होगा 'भारत बंद', कई पार्टियां समर्थन में, प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

नई दिल्ली।
बुधवार, 21 अगस्‍त यानी कल भारत बंद का आवाहन किया गया है। अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्न संगठनों ने 21 अगस्त को 'भारत बंद' का  आह्वान किया है। बसपा समेत कई पार्टियां इस बंद का समर्थन कर रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर फैसला सुनाते हुए कहा था,  ''सभी एससी और एसटी जातियां और जनजातियां एक समान वर्ग नहीं हैं। कुछ जातियां अधिक पिछड़ी हो सकती हैं। उदाहरण के लिए - सीवर की सफाई और बुनकर का काम करने वाले। ये दोनों जातियां एससी में आती हैं, लेकिन इस जाति के लोग बाकियों से अधिक पिछड़े रहते हैं। इन लोगों के उत्थान के लिए राज्‍य सरकारें एससी-एसटी आरक्षण का वर्गीकरण (सब-क्लासिफिकेशन) कर अलग से कोटा निर्धारित कर सकती है। ऐसा करना संविधान के आर्टिकल-341 के खिलाफ नहीं है। भारत बंद के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहने की आशंका है। एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सर्विस जारी रहेंगी। सरकारी और प्राइवेट स्‍कूल, कॉलेज भी खुले रहेंगे। पश्चिम उत्‍तर प्रदेश में हिंसा की आशंका को देखते हुए सभी जिलों की पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 21 अगस्‍त 2024 को पूरा भारत बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें - कन्नौज: सीडीआर में चौंकाने वाला खुलासा; घटना वाले दिन के मिले अहम सबूत

SC/ST Reservation पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जवाब देते हुए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने कल भारत बंद का ऐलान किया है। किसी भी तरह के तनाव से बचने के लिए राज्‍यों के हर जिले में पुलिस तैनात कर दी गई है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने राज्‍यों को एससी एसटी ग्रुप के अंदर सब कैटेगरी बनाने के लिए कहा है। कोर्ट के अनुसार, जिन लोगों को वास्‍तव में इसकी जरूरत है, उन्‍हें रिजर्वेशन में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कोर्ट के इस फैसले पर बहस छिड़ गई है। कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने इसका विरोध किया है। अगर आप कामकाजी हैं और कल सुबह घर से बाहर निकल रहे हैं, तो पहले जान लें कल क्या खुला रहेगा और क्या बंद। अगर आप उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले हैं, तो आपको बता दें पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश को काफी संवेदनशील माना जा रहा है। जिसके चलते यहां पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान जनता की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए अधिकारी सख्त कदम उठा रहे हैं। इस साल यह पहली बार भारत बंद नहीं हुआ है। इससे पहले फरवरी 2024 में किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर 16 फरवरी बंद का ऐलान किया था। हालांकि, भारत के ज्‍यादातर हिस्सों पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दिया , लेकिन किसानों के आंदोलन के कारण पंजाब और हरियाणा में लोगों को कई दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा था। 

ये हैं दो शर्त...

  • एससी में शामिल किसी जाति का कोटा तय करने से पहले उसकी हिस्सेदारी का पुख्ता डेटा होना चाहिए।
    एससी के भीतर किसी एक जाति को 100% कोटा नहीं दे सकतीं।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला उन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुनाया था, जिनमें कहा गया था कि एससी और एसटी के आरक्षण का फायदा उनमें शामिल कुछ ही जातियों को मिला है। इससे कई जातियां पीछे रह गई हैं। उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए कोटे में कोटा होना चाहिए। इस दलील के आड़े 2004 का फैसला आ रहा था, जिसमें कहा गया था कि अनुसूचित जातियों का वर्गीकरण कर सकते हैं। देशभर के दलित संगठनों ने 21 अगस्त को भारत बंद का एलान किया है। इनको बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो,  भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भारत आदिवासी पार्टी मोहन लात रोत का भी समर्थन मिल रहा है। साथ ही कांग्रेस समेत कुछ पार्टियों के नेता भी समर्थन में हैं।

यह भी पढ़ें - लेटरल एंट्री के खिलाफ राहुल गांधी का बयान- संविधान को नष्ट कर रहा भाजपा का रामराज्य

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती ने सुप्रीम कोर्ट के उप वर्गीकरण के फैसले का पुरजोर विरोध किया है। बहन जी के दिशानिर्देश बीएसपी के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं से अपील है कि बीएसपी के नीला झंडा और हाथी निशान के तहत 21 अगस्त 2024 को होने वाले भारत बंद में शामिल हों और जनता को खासकर दलित, शोषित, वंचित, अल्पसंख्यक और न्याय पसंद लोगों तक उप वर्गीकरण के बारे में जागरूक करें। 21 अगस्त को भारत बंद के दौरान अस्पताल और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। बैंक दफ्तर और सरकारी कार्यालय बंद रखने संबंधी अभी तक कोई आदेश सरकार की तरफ से नहीं आया है। इसलिए बुधवार को बैंक और सरकारी दफ्तर भी खुलेंगे, ऐसा माना जा रहा है। भारत बंद के दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के अलावा कई दूसरे संगठनों ने भी इस बंद का समर्थन किया है। बिहार के मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने भी इसका समर्थन किया है। केंद्र सरकार को आरक्षण विरोधी बताते हुए 21 अगस्त के भारत बंद को राष्ट्रीय जनता दल का समर्थन मिला है। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि कल का भारत बंद अभूतपूर्व रहेगा और यह केंद्र की तानाशाह सरकार के खिलाफ विपक्ष का बिगुल होगा। भारत बंद को लेकर कहा जा रहा है कि सुबह 7 बजे से ही बंद प्रभावी हो जाएगा। पटना के महेंद्रू के अंबेडकर छात्रावास से छात्रों का मार्च शुरू होगा। पीरबहोर, गांधी मैदान, एक्जीविशन रोड होते हुए पटना जंक्शन तक मार्च जाएगा। यहां रेल चक्का जाम किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow