New Delhi: केंद्रीय विद्यालय पीतामपुरा में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। 

पीतामपुरा स्थित केंद्रीय विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य

Jan 27, 2026 - 17:35
69 Views
New Delhi: केंद्रीय विद्यालय पीतामपुरा में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। 
केंद्रीय विद्यालय पीतामपुरा में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। 

Hardoi: पीतामपुरा स्थित केंद्रीय विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर दिनेश कुमार, एनआईसीटी, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान एवं देशभक्ति नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट किया गया। विद्यालय के प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, हरियाणवी नृत्य, लोकनृत्य, पंजाबी नृत्य, भाषण, शास्त्रीय नृत्य आदि शामिल रहे, जिनके माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता एवं एकता का संदेश दिया गया।

छात्र-छात्राओं द्वारा हिंदी एवं अंग्रेज़ी में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए गए। साथ ही स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक कर्तव्यों पर आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश भी दिया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में छात्रों को देशभक्ति, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने संविधान के मूल्यों को अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मिठाई वितरण के साथ समारोह का सफल समापन हुआ।

Also Read- दिल्ली में श्वास रोगों से मौतों का बढ़ता ग्राफ: 2024 में 9,211 मौतें दर्ज, प्रदूषण का असर साफ दिखाई दे रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow