Hardoi: गणतंत्र दिवस की शान- लिटिल एंजेल्स कॉन्वेंट ने पुलिस लाइन्स में हासिल किया पहला स्थान।
शहर की पुलिस लाइन्स में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में लिटिल एंजेल्स कॉन्वेंट के
Hardoi: शहर की पुलिस लाइन्स में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में लिटिल एंजेल्स कॉन्वेंट के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
“राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान” विषय पर विद्यार्थियों ने वीणा, कमल, मोर, बाघ, हॉकी एवं बरगद वृक्ष जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों की सृजनात्मक प्रस्तुति दी, जिसे निर्णायक मंडल ने सराहा।
इस उपलब्धि में विद्यालय के प्रबंधक आर्यमन खरे के मार्गदर्शन के साथ शिक्षिकाएँ मानसी, उर्वशी, कौशाम्बी एवं नेहा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Also Read- Lucknow: राष्ट्रीय गौरव व उल्लास के साथ लखनऊ में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह।
What's Your Reaction?











