अंबेडकरनगर न्यूज़: सामूहिक दुराचार के दो आरोपी गिरफ्तार तीसरे की तलाश जारी। 

Aug 20, 2024 - 19:35
76 Views
अंबेडकरनगर न्यूज़: सामूहिक दुराचार के दो आरोपी गिरफ्तार तीसरे की तलाश जारी। 
पुलिस की गिरफ्त से भागते समय दबोचा के आरोपी
  • गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के चंगुल से भागने की की कोशिश

आलापुर \ अंबेडकरनगर। हैवानियत की शिकार होकर खुदकुशी करने वाली छात्रा की सोमवार को कम्हरिया घाट पर अंतेष्टि के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरा अभी भी फरार है। मामले में सबसे अहम बात यह है कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त न्यायालय ले जाते समय पुलिस की गाड़ी से कूद कर भागने की कोशिश में जख्मी हो गए। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। 

इसे भी पढ़ें:- बाराबंकी न्यूज़: जेवरात और हथियार के साथ लुटेरा गिरफ्तार।

उधर पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक के साथ क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी पीड़ित परिवार से मिले और अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का भरोसा दिलाया। उल्लेखनीय है कि घटना के बाद  पुलिस अधीक्षक ने दर्ज मुकदमें में सामूहिक दुराचार की धारा बढ़ाने और अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तारी करने का आदेश दिए थे। जिसमें दो नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीसरे अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow