बाराबंकी न्यूज़: जेवरात और हथियार के साथ लुटेरा गिरफ्तार। 

Aug 20, 2024 - 19:29
64 Views
बाराबंकी न्यूज़: जेवरात और हथियार के साथ लुटेरा गिरफ्तार। 

बाराबंकी। थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व तमंचा व कारतूस बरामद किया है।अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर डॉ. बीनू सिंह के पर्यवेक्षण में थाना बड्डूपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लुटेरे इस्लामुद्दीन पुत्र लाल मोहम्मद निवासी जुक्खौर थाना बड्डूपुर को मंगलवार को बाबा कुटी, नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लूट के जेवरात और हथियार बरामद हुए है।

इसे भी पढ़ें:- दीपोत्सव में इस बार 25 लाख से ज्यादा दीयों से जगमग होगी अयोध्या।

पुलिस को पूछताछ में मालूम हुआ कि आरोपी का एक गैंग है जो लूट की घटनाएं कारित करता है। गिरफ्तार आरोपी ने अपने साथी कर्मवीर पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम बबुरी थाना देवा के साथ बुढ़ना भट्ठा के पास मोटर साइकिल सवार दम्पति से लूट की घटना को अंजाम दिया था। बीती 12 जुलाई की शाम को थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत देवा-फतेहपुर रोड पर पवैय्या माइनर पुलिया के पास अपने साथी कर्मवीर के साथ मिलकर स्कूटी सवार महिला का बैग छीनने का प्रयास किया था। वांछित अभियुक्त की कर्मवीर उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow