बरेली न्यूज़: हैवानियत- मां-बेटी का किया रेप, बनाई अश्लील वीडियो, आरोपी दरोगा जाँच के घेरे में। 

Aug 18, 2024 - 13:53
267 Views
बरेली न्यूज़: हैवानियत- मां-बेटी का किया रेप, बनाई अश्लील वीडियो, आरोपी दरोगा जाँच के घेरे में। 

बरेली। समाज में जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो फिर न्याय की आस में पीड़ित कहां जाएं. पीड़ितों को न्याय दिलाने वाले पुलिस महकमे का कोई जिम्मेदार पुलिस वाला ही जब ऐसा दुष्कृत्य करने पर उतारू हो जाये तो फिर इसके आगे क्या कहा जाए. एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया है, जिसमें एक मां-बेटी न्याय की आस में दरोगा के पास पहुंचे थे लेकिन उनकी परेशानी और बढ़ गयी. दरअसल, बरेली में एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया गया. होटल के कमरे में उसकी अश्लील वीडियो बना डाली. उसकी मां का भी शारीरिक शोषण किया गया. आरोपी ने पीड़िता पर एक दरोगा को खुश करने का दबाव बनाया. युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया. पीड़िता को होटल में बुलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

आरोपी ने पीड़िता की मां के साथ भी शारीरिक शोषण किया. उसने युवती से दरोगा से संबंध बनाने का दबाव डाला. ऐसा न करने पर उसके वीडियो वायरल करने की धमकी दी. आरोपी के मामा ने भी युवती को धमकाया. पीड़िता के पिता ने एसपी से शिकायत की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी दरोगा की भी जांच कराई जा रही है. बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित युवती का आरोप है कि पीलीभीत जिले के एक गांव के रहने वाले इकरार ने उससे शादी करने का वायदा किया था. वह उसके घर आया और अपने मामा से मिलवाने के बहाने होटल में ले गया. वहां इकरार ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना दुष्कर्म किया. आरोप है कि इकरार ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली. आरोपी पीड़िता की मां को किसी काम के बहाने घर से ले गया और उनके साथ भी शारीरिक शोषण किया. आरोपी की धमकी के बारे में उसने अपने परिजनों को बताया. इज्जतनगर थाने में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें:- सुल्तानपुर न्यूज़: इंजीनियर संतोष कुमार की पीट-पीटकर हत्या, संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और दरोगा आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल कर दरोगा की भी जांच की जा रही है. वहीं पूरे मामले में थाना इज्जत नगर थाना प्रभारी जयशंकर का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं. युवती का मेडिकल कराया जा रहा है. जल्दी आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा. जब पीड़िता को इकरार की इस हरकत का पता चला तो वह गुस्सा हो गई. उसने इकरार की शिकायत करने की बात कही. आरोपी ने अपने मामा फरियाद खां की पहुंच का हवाला देकर उसे धमकाया. मामा ने भी शिकायत करने पर युवती और उसकी मां की हत्या करने की धमकी दी. पीड़ित युवती का आरोप है कि इकरार ने वीडियो के जरिये उससे ब्लैकमेल कर कहा कि इज्जतनगर थाने का एक दरोगा उसका दोस्त है. उसे खुश कर दोगी तो वीडियो डिलीट कर दूंगा. दरोगा भी तुम्हें पसंद करता है. अगर तूने दरोगा को खुश नहीं किया तो वीडियो वायरल कर जिंदगी बर्बाद कर दूंगा.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow