फर्रुखाबाद न्यूज़: स्वतंत्रता दिवस पर इस्लामिक झंडा लहराने पर हुयी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार। 

Aug 18, 2024 - 14:01
222 Views
फर्रुखाबाद न्यूज़: स्वतंत्रता दिवस पर इस्लामिक झंडा लहराने पर हुयी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार। 

फर्रुखाबाद। स्कूल-काॅलेज और गली मोहल्ले में तिरंगा फहराकर गुरुवार को हर कोई आजादी का जश्न मना रहा था। हर तरफ वंदे मातरम् के नारे गूंजे रहे थे। इसी दौरान नगर के दो युवकों ने सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। बाइक पर निकले युवकों ने हरे रंग का इस्लामिक झंडा लहराते हुए भारत विरोधी नारे लगाए। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बाइक सवार पटवन गली व नगर की अन्य गलियों से गुजरे। बाइक सवार युवकों का यह कृत्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कुछ ही देर में इसका वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुट गई। चौकी प्रभारी वीएस तिवारी ने बेरी तिराहे के पास एक बाइक को आता देख रोका। बाइक पर पीछे बैठा युवक हाथ में हरे रंग का इस्लामी झंडा पकड़े था। दोनों युवक भारत विरोधी नारे लगा रहे थे। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:- बरेली न्यूज़: हैवानियत- मां-बेटी का किया रेप, बनाई अश्लील वीडियो, आरोपी दरोगा जाँच के घेरे में।

पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम जीशान व आलीशान बताए हैं। दोनों मोहल्ला चिलौली पठान के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ समाज में वैमनस्यता व अशांति फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उनकी बाइक को सीज कर दिया। पूछताछ में इन युवकों ने खुद को कायमगंज के मुहल्ला चिलौली पठान निवासी जीशान पुत्र भूरे खान व अलीशान पुत्र आफताब खान बताया। नगर चौकी प्रभारी विद्यासागर तिवारी की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ समाज में वैमनस्यता फैलाकर अशांति पैदा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों ने भारतवर्ष में रहकर भारत की संप्रभुता व अखंडता को प्रभावित करने वाला कृत्य किया है। उन पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों के पास से एक हरे रंग का झंडा जिस पर उर्दू में कुछ लिखा है, बरामद किया है। इसका वीडियो और फोटो जब इंटरनेट मीडिया में प्रचलित हुआ तो सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी बाइक को सीज कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow