हापुड़ न्यूज़: सुनार से लूट का खुलासा छह आरोपी गिरफ्तार। 

Aug 8, 2024 - 19:12
79 Views
हापुड़ न्यूज़: सुनार से लूट का खुलासा छह आरोपी गिरफ्तार। 

हापुड़। कपूरपुर थाना क्षेत्र में नरेना मार्ग पर दो दिन पूर्व सुनार के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने लूटे हुए मोबाइल को बेचकर प्राप्त हुई नकदी, एक लूटा हुआ बैग, पांच मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल अवैध असलहा, अवैध चाकू और दो मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ज्ञानंज्य सिंह ने बताया कि दो दिन पहले मंगलवार की रात्रि  शहजाद पुत्र जाहिद निवासी बझेड़ा कला से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। जबकि शहजाद ने पुलिस को बताया कि लुटेरे तीन सो ग्राम सोना, दो किलो चांदी, एक लाख नगद और आईफोन लूट कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सुनार से पूछताछ की। पूछताछ में सुनार शहजाद ने स्वीकार किया कि बदमाशों ने उसका आईफोन ही लूटा था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जिसमें एसओजी को भी लगाया गया था। पुलिस व एसओजी की टीम ने सालेपुर नहर पुलिया के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें:- सम्भल न्यूज़: 250 सीसीटीवी फुटेज से एक चोरनी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शैफ पुत्र इदरीश, मोइनुद्दीन पुत्र कलीमुद्दीन, जमालुद्दीन पुत्र इकरामुद्दीन, नदीम पुत्र हबीब, जानू पुत्र राशीद निवासी संगम विहार कॉलोनी वजीराबाद थाना वजीराबाद दिल्ली तथा आलम पुत्र इसरार निवासी गांव बझेड़ा कला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ बताया है। एक आरोपी एजाज पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी संगम विहार थाना वजीराबाद दिल्ली फरार है। जिनके कब्जे से पुलिस ने लूटे हुए आईफोन को बेचकर 12 हजार रुपए की नकदी, एक लूटा हुआ बैग जिसमें दुकान की चाबियां, पांच पासबुक, लंच बॉक्स, पांच मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, अवैध कारतूस, अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस विवेचना के दौरान खुलासा हुआ कि पीड़ित ने घटना को बढ़ा- चढ़ाकर बताया था। सोने, चांदी और रूपयों की लूट नहीं हुई थी। बल्कि उसका मोबाइल फोन ही लूटा गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow