बिजनौर न्यूज़: बिना आईडी के सिम बेचने वाला गिरफ्तार। 

By INA News Desk
Aug 7, 2024 - 18:02
50 Views
 बिजनौर न्यूज़: बिना आईडी के सिम बेचने वाला गिरफ्तार। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

बिजनौर में नगीना देहात थाने की पुलिस ने एक ऐसे दुकानदार को गिरफ्तार किया है ज्यादा पैसे लेकर बिना आईडी के सिम उपलब्ध करा रहा था उसके पास से पुलिस ने 6 एयरटेल कंपनी के सिम भी बरामद किए हैं। यह उन लोगों के सिम इस्तेमाल करता था जो एक कंपनी से दूसरे कंपनी अपना मोबाइल नंबर पोर्ट करने आते थे और उस दौरान यह उनसे फार्म पर और आधार वेरीफाई करने वाली मशीन पर दोबारा अंगूठे लगवा कर एक सिम एक्टिवेट कर पोर्ट करने वाले व्यक्ति को दे देता था। जबकि उसी के नाम से दूसरा सिम निकाल कर अपने पास रख लेता था। और फिर वह उसको ऐसे लोगों को भेजता था जो बिना आईडी के सिम लेना चाहते थे और उनसे ज्यादा से ज्यादा पैसा लेकर यह सिम उपलब्ध करा देता था।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: 12 सौ रुपयों की खातिर घोंट दिया दोस्ती का गला, आरोपी बब्लू गिरफ्तार।



What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement