Hardoi: अहिरोरी में रुद्रमहायज्ञ और शिवपुराण कथा: मां गंगा के जल से जुड़ी बिस्मिल्लाह खान की श्रद्धा ने छू लिया दिल। 

जिला मुख्यालय से 22 किलो मीटर दूर कस्बा अहिरोरी स्थित सिद्ध स्थान बाबा भूतनाथ मंदिर, महर्षि मंगल गिरि आश्रम पर चल रही द्वादश

Feb 12, 2026 - 18:01
17 Views
Hardoi: अहिरोरी में रुद्रमहायज्ञ और शिवपुराण कथा: मां गंगा के जल से जुड़ी बिस्मिल्लाह खान की श्रद्धा ने छू लिया दिल। 
अहिरोरी में रुद्रमहायज्ञ और शिवपुराण कथा: मां गंगा के जल से जुड़ी बिस्मिल्लाह खान की श्रद्धा ने छू लिया दिल। 

हरदोई जिला मुख्यालय से 22 किलो मीटर दूर कस्बा अहिरोरी स्थित सिद्ध स्थान बाबा भूतनाथ मंदिर, महर्षि मंगल गिरि आश्रम पर चल रही द्वादश श्री रुद्रमहायज्ञ एवं शिवपुराण कथा में में प्रवचन सुनाते हुए कथा व्यास श्री प्रभात रामायणी जी ने  मां गंगा के जल का महात्म्य सुनाते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का मां गंगा से अटूट और आध्यात्मिक संबंध के बारे में समझाया वह बनारस के गंगा घाटों पर बैठकर घंटों शहनाई का रियाज करते थे और मानते थे कि उनकी कला को गंगा मैय्या का आशीर्वाद प्राप्त है एक बार तो एक शिष्य ने उन्हें अमेरिका में बसने और वहां गंगा-सा माहौल बनाने का वादा किया था। इस पर खान साहब ने कहा, "क्या अमेरिका में गंगा जी को ले जा सकते हैं? अगर आप गंगा को वहां ले जाएं, तभी मैं चलूंगा।

 मुसलमान होने के बावजूद, वह बनारस की गंगा-जमुनी संस्कृति के प्रतीक थे और गंगा किनारे बैठकर शहनाई की धुनें रचते थे उनके लिए गंगा और बनारस का संगीत ही उनका धर्म था, जिसे वह कभी नहीं छोड़ सकते थे। 
कार्यक्रम में अनेक संत जन व सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महर्षि मंगलगिरि आश्रम के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बा में सुबह 4 बजे प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को सनातन से जोड़ने एवं सत्संग के लिए प्रेरित किया जाता है। 

Also Read- Hardoi : पुलिस अधीक्षक ने थाना बिलग्राम का वार्षिक निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow