हरदोई: अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम भास्कर ने बताया है कि आज समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम जनपद के राजकीय आई०टी०आई० परिसर हरदोई में सम्पन्न हुआ, जिसमें 47 हिन्दू जोड़े एवं 01 मुस्लिम जोड़े कुल 48 जोड़े अपने रीति रिवाज के साथ वैवाहिक गठबंधन में बधें।
इस वैवाहिक जोड़ों को शासन द्वारा अनुमन्य उपहार सामग्री कुल 26 प्रकार की प्रदान की गयी है। आज के कार्यक्रम में विशेष यह रहा कि विकास खण्ड माधौगंज का एक जोड़ा (वर्षा पुत्री शेर सिंह) का विवाह कार्यक्रम समाप्त होने के उपरान्त भी विवाह सम्पन्न कराया गया, साथ ही नगर पालिका संण्डीला का एक जोड़ा (रचना पुत्री स्व० राजकुमार) का विवाह स्थल पर आते समय वाहन से दुर्घटना होने के उपरान्त भी जोड़ा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में मौके पर उपस्थित हुआ, जिसका तत्काल चिकित्सा उपचार होने के पश्चात विवाह सम्पन्न कराते हुए सामग्री प्राप्त करायी गयी।
वैवाहिक जोड़ों को उपस्थित प्रेमावती, जिला पंचायत अध्यक्ष, अजीत सिंह बब्बन , जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, सुखसागर मिश्रा , नगर पालिका सदर नगर पालिका अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राज्य), नगर मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक (डी०आर०डी०ए०) उपनिदेशक कृषि, जिला गन्ना अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला अतिरिक्त मजिस्ट्रेट / समाज कल्याण अधिकारी सहित विभागों के अधिकारीगण तथा गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम गरिमापूर्ण एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ।