Bajpur: विधायक प्रतिनिधि व बीडीओ ने महेशपुरा में स्वच्छता वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना। 

ग्राम महेशपुरा में स्वच्छता की विशेष पहल करते हुए ग्राम प्रधान भारती सैनी के सहयोग से स्वच्छता वाहन के रूप में नये ट्रैक्टर ट्रॉली

By INA News Desk
Feb 12, 2026 - 17:38
33 Views
Bajpur: विधायक प्रतिनिधि व बीडीओ ने महेशपुरा में स्वच्छता वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना। 
विधायक प्रतिनिधि व बीडीओ ने महेशपुरा में स्वच्छता वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर: ग्राम महेशपुरा में स्वच्छता की विशेष पहल करते हुए ग्राम प्रधान भारती सैनी के सहयोग से स्वच्छता वाहन के रूप में नये ट्रैक्टर ट्रॉली को विधायक प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख पति स. जोरावर सिंह भुल्लर, खण्ड विकास अधिकारी शेखर जोशी, ग्राम प्रधानपति लीलाधर सैनी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख पति स. जोरावर सिंह भुल्लर ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि इस स्वच्छता वाहन के उपयोग से गाँव में स्वच्छता का वातावरण तैयार करें।

खण्ड विकास अधिकारी शेखर जोशी ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर स्वच्छता संबंधी विशिष्ट गतिविधियों के संचालन हेतु प्राथमिक रूप से विकास खण्ड की नौ ग्राम पंचायतों का चिन्हीकरण कर इनमें स्वच्छता बॉयलॉज तैयार करने, यूजर चार्ज, घर-घर से कूड़ा उठाने आदि पर कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही अन्य ग्राम पंचायतों में भी स्वच्छता संबंधी कार्यों को संचालित किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान राकेश गुप्ता, बीडीसी सदस्य सुरेश सैनी, सौरभ, लोचन सिंह, मौ. रफी, अफजाल, अब्दुल रियाज, जितेन्द्र, इमरान, शशि सैनी, पूनम आदि थे।

Also Read- उत्तराखंड में अपराध मुक्त राज्य बनाने का संकल्प, CM धामी ने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के दिए सख्त आदेश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow