Sambhal: रोडवेज बस चालक ने घर में लगाई फांसी, पति-पत्नी के विवाद की आशंका। 

थाना राय रायसत्ती क्षेत्र के मोहल्ला डूंगर सराय में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां रोडवेज बस चालक ने अपने ही घर के कमरे

Feb 12, 2026 - 16:24
82 Views
Sambhal: रोडवेज बस चालक ने घर में लगाई फांसी, पति-पत्नी के विवाद की आशंका। 
रोडवेज बस चालक ने घर में लगाई फांसी, पति-पत्नी के विवाद की आशंका। 

उवैस दानिश, सम्भल 

बुधवार देर रात थाना राय रायसत्ती क्षेत्र के मोहल्ला डूंगर सराय में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां रोडवेज बस चालक ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुरसलीन (उम्र लगभग 36 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रोडवेज बस चालक के पद पर कार्यरत था। मुरसलीन उर्फ छोटा उर्फ सलमान पुत्र दुलारा, मोहल्ला डूंगर सराय का निवासी था।

परिजनों के अनुसार बुधवार रात मुरसलीन अपने कमरे में गया था। देर तक बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो मुरसलीन का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देख घर में कोहराम मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना राय रायसत्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्लेवासियों का कहना है कि मृतक का अपनी पत्नी से अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव और आपसी झगड़ों के कारण मुरसलीन ने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इस घटना से मोहल्ले में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Also Read- Lucknow: मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने की कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा, लंबित आवेदनों की गहन जांच के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow