Sambhal News: सम्भल में आशा कार्यकर्ताओं का बड़ा आंदोलन! ₹24 हजार मानदेय और ₹10 लाख बीमा की मांग
आशा बहनों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। मानदेय में बढ़ोतरी, 10 लाख रुपये
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: आशा बहनों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। मानदेय में बढ़ोतरी, 10 लाख रुपये का बीमा और जरूरी सुविधाओं की मांग को लेकर धरने पर बैठीं आशा कार्यकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में शामिल कैलाशवती ने सरकार से कई अहम मांगें उठाते हुए भूख हड़ताल तक की चेतावनी दी है।
कैलाशवती का कहना है कि आशा बहनों को मिलने वाला मानदेय एकमुश्त नहीं आता है। उनकी मांग है कि मानदेय एक ही किश्त में सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाए। उन्होंने आशा बहनों के लिए 18 हजार रुपये और आशा संगिनियों के लिए 20 हजार रुपये तक मानदेय की मांग रखी। साथ ही रिटायरमेंट बेनिफिट के तहत आशा बहनों और आशा संगिनियों का 10 लाख रुपये का बीमा कराने की मांग भी उठाई। इसके अलावा आशा संगिनियों को स्कूटी और आशा बहनों को मोबाइल व टैबलेट उपलब्ध कराने की मांग की गई है। कैलाशवती ने दो टूक कहा कि उनका धरना अनिश्चितकाल तक चलेगा और मांगें पूरी होने तक वे पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो वे भूख हड़ताल करेंगी और पानी तक त्यागने का कदम उठा सकती हैं। साथ ही थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन करने की भी बात कही। अब देखना होगा कि सरकार आशा बहनों की मांगों पर क्या फैसला लेती है।
What's Your Reaction?



