Sambhal: सम्भल में CBI का करप्शन पर बड़ा एक्शन, एफसीआई के दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार।
भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सम्भल जनपद में बड़ी कार्रवाई करते हुए एफसीआई (FCI) के डिपो मैनेजर और सहायक ग्रेड-II (
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सम्भल जनपद में बड़ी कार्रवाई करते हुए एफसीआई (FCI) के डिपो मैनेजर और सहायक ग्रेड-II (डिपो इंचार्ज) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह मामला चंदौसी स्थित सेंट्रल वेयरहाउस से जुड़ा हुआ है। CBI की यह कार्रवाई करीब 17 घंटे तक चली, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
CBI द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में डिपो मैनेजर अशोक यादव और सहायक ग्रेड-II/डिपो इंचार्ज सुनील कुमार त्यागी शामिल हैं। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने वेयरहाउस में चावल के भंडारण और स्टैक्स पास कराने के नाम पर एक व्यापारी से रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता निजी फर्म संचालित करता है और उसने एफसीआई बबराला/चंदौसी डिपो में 16 स्टैक चावल जमा किए थे। आगे 8 और स्टैक जमा करने की प्रक्रिया में आरोपी अधिकारियों ने पहले ₹50,000 की अवैध मांग की और बाद में पहली किस्त के रूप में ₹30,000 लेते हुए CBI के ट्रैप में फंस गए। CBI ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद CBI टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ गाजियाबाद ले गई, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। CBI ने स्पष्ट किया है कि इस पूरे मामले में जांच अभी जारी है और अन्य तथ्यों की भी गहराई से पड़ताल की जा रही है।
Also Read- AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्रेड डील को लेकर बीजेपी और RSS पर निशाना साधा
What's Your Reaction?











