Sambhal: रामपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में सम्भल में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। 

रामपुर में अधिवक्ता मोहम्मद फारूक की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में शुक्रवार को जिला सम्भल के अधिवक्ताओं में भारी

Feb 12, 2026 - 16:05
74 Views
Sambhal: रामपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में सम्भल में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। 
रामपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में सम्भल में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: रामपुर में अधिवक्ता मोहम्मद फारूक की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में शुक्रवार को जिला सम्भल के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। जिला बार एसोसिएशन और सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शंकर कॉलेज चौराहे पर एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन कर घटना की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी रामानुज को सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता शकील अहमद ने कहा कि रामपुर में हमारे साथी अधिवक्ता मोहम्मद फारूक की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस घटना से पूरे अधिवक्ता समाज में गुस्सा है। उन्होंने मांग की कि मृतक के परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए और उत्तर प्रदेश में तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए, ताकि भविष्य में अधिवक्ताओं पर हो रहे हमलों को रोका जा सके। वहीं अधिवक्ता मुख्तार फात्मा ने कहा कि इस घटना से सभी वकीलों के अंदर रोष है। अधिवक्ता समाज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। जब तक सुरक्षा कानून लागू नहीं होगा, ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं। अधिवक्ता सरफराज नवाज़ ने बताया कि ज्ञापन में मुआवजे के साथ-साथ मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की गई है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, झारखंड सहित कई राज्यों में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू है, लेकिन उत्तर प्रदेश में अब तक इसे लागू नहीं किया गया। प्रदेश में करीब चार लाख अधिवक्ता हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए यह कानून बेहद जरूरी है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आने वाले दिनों में जिलेभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Also Read- Lucknow : महिला उद्यमी क्रेडिट कार्ड और उत्पाद विपणन योजना से आधी आबादी होगी और सशक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow