Sambhal: सम्भल जिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण, 8 मार्च तक समाधान नहीं तो 9 से धरना।

जिला संयुक्त चिकित्सालय सम्भल में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग (भारत) के

By INA News Desk
Feb 12, 2026 - 16:00
109 Views
Sambhal: सम्भल जिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण, 8 मार्च तक समाधान नहीं तो 9 से धरना।
सम्भल जिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण, 8 मार्च तक समाधान नहीं तो 9 से धरना।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: जिला संयुक्त चिकित्सालय सम्भल में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिरसवाल ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाते हुए पाँच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिरसवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में ‘ऑल ग्लोबल इंडिया सर्विसेज’ के माध्यम से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को मात्र 200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वेतन दिया जा रहा है, जो श्रम विभाग व शासनादेश के अनुसार तय न्यूनतम मजदूरी से कहीं कम है। वर्तमान में जहाँ कम से कम साढ़े दस हजार रुपये मासिक वेतन मिलना चाहिए, वहीं कर्मचारियों को छह हजार रुपये में भी गुजारा करना पड़ रहा है, जो पूरी तरह अमानवीय है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को न तो सीएल (कैजुअल लीव) मिलती है, न अर्जित अवकाश और न ही सार्वजनिक अवकाश। 26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर भी उनसे काम लिया जाता है, लेकिन छुट्टी या अतिरिक्त लाभ नहीं दिया जाता। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि 8 मार्च तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 9 मार्च की सुबह से जिला अस्पताल परिसर में सभी आउटसोर्स कर्मचारी धरने पर बैठेंगे। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि पाँच सूत्रीय ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह को सौंपा गया है और प्रशासन से शीघ्र न्याय की उम्मीद है।

Also Read- Sambhal: सरकारी ज़मीन पर बने मदरसा व 7–8 मकानों पर कार्रवाई, भारी पुलिस फोर्स तैनात।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow