Sambhal News: सम्भल में आज फिर सर्वे, मस्जिद के बाहर उपद्रवियों ने किया बवाल, पुलिस की टीम पर हुआ पथराव।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और डीएम डॉ राजेंद्र पैंसिया ने मोर्चा संभाला...
सम्भल में आज फिर मस्जिद का सर्वे होना है। हालांकि इस सर्वे से पहले ही मस्जिद के बाहर बवाल देखने को मिला। यहां पुलिस की टीम पर भी पथराव किया गया हैं। आज फिर एक बार शाही जामा मस्जिद का सर्वे हुआ। सर्वे करने टीम सुबह 6 बजे पहुंच गई है। मौके पर डीएम-एसपी के अलावा एसडीएम-सीओ और पीएसी-आरआरएफ को तैनात कर दिया गया। हालांकि इस दौरान मस्जिद के बाहर बवाल भी देखने को मिला और अचानक से पुलिस की टीम पर पथराव किया गया।

वहीं हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और कुछ लोगों पर लाठीचार्ज के साथ फायरिग भी करनी पड़ी। बता दें कि आज सुबह से ही इलाके में भारी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है। वहीं शाही जामा मस्जिद से सर्वे की टीम निकल चुकी है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षित रास्ते से सर्वे टीम को बाहर निकाला है। सूत्रों के अनुसार तीन लोगों के मौत की भी खबर है।
#सम्भल।सम्भल बबाल में तीन युवकों की गोली लगने से मौत,कमिश्नर ने की मौतों की पुष्टि SP के PRO को भी लगी गोली,कमिश्नर का बयान उपद्रवियों के तीन ग्रुप की ओर से हो रही थी फायरिंग,पंद्रह उपद्रवी गिरफ्तार,एक डिप्टी कलैक्टर का पैर हुआ फ्रैक्चर#SambhalMasjid#SambhalJamaMasjid pic.twitter.com/P4J5D0tcg5
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) November 24, 2024

Also read- Sambhal News: जुमे की नमाज़ को लेकर शहर इमाम की अपील।
दरअसल, आज एक बार फिर सम्भल की जामा मस्जिद में सर्वे का काम किया गया। सर्वे को लेकर भीड़ आक्रोशित हो गई और इसके बाद सम्भल में तनाव का माहौल है। इस बीच पुलिस और भीड़ के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और डीएम डॉ राजेंद्र पैंसिया ने मोर्चा संभाला है। वहीं आक्रोशित भीड़ को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। डीएम और एसपी आक्रोशित भीड़ को समझाने के लिए पहुंचे तो स्थानीय निवासियों ने सीओ पर लोगो को भड़काने ओर धक्का देने का आरोप लगा है। वहीं हंगामा कर रही आक्रोशित भीड़ पर बमुश्किल काबू पाया गया। कुछ गाड़ियों में भी आग लगाई गई एसपी के अनुसार पकड़े गए एक दर्जन उपद्रवियों पर एनएसए की कार्यवाही की जाएगी।
#सम्भल में आज फिर सर्वे, मस्जिद के बाहर उपद्रवियों ने किया बवाल, पुलिस की टीम पर हुआ पथराव, दो की मौत।
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) November 24, 2024
हालांकि इस सर्वे से पहले ही मस्जिद के बाहर बवाल देखने को मिला। यहां पुलिस की टीम पर भी पथराव किया गया हैं। आज फिर एक बार शाही जामा मस्जिद का सर्वे हुआ।@sambhalpolice pic.twitter.com/Gx8gmLtaQI
#सम्भल अपडेट
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) November 24, 2024
सम्भल हिंसा पर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई का बयान@sambhalpolice @Uppolice pic.twitter.com/hIscut3FA8
What's Your Reaction?