Sambhal News: जुमे की नमाज़ को लेकर शहर इमाम की अपील। 

शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले सम्भल में कई मुस्लिम धर्मगुरु और उलेमाओं ने मुस्लिमों से बड़ी अपील की है। मुस्लिम धर्मगुरुओं और उलेमाओ ने अपील...

By INA News Desk
Nov 22, 2024 - 11:35
486 Views
Sambhal News: जुमे की नमाज़ को लेकर शहर इमाम की अपील। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल। शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले सम्भल में कई मुस्लिम धर्मगुरु और उलेमाओं ने मुस्लिमों से बड़ी अपील की है। मुस्लिम धर्मगुरुओं और उलेमाओ ने अपील करते हुए लोगो से शांति के साथ जुमे की नमाज अपने पास की मस्जिदों में अदा करके वापस घरों के लिए लौटने के साथ अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

दरअसल बीते 19 नवंबर को सम्भल की शाही जामा मस्जिद पर हुए वाद ओर सर्वे को देखते हुए शुक्रवार को अदा की जाने वाली जुमे की नमाज को लेकर सम्भल में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। वहीं सम्भल पुलिस प्रशासन ने किसी भी तरह की आशंका और किसी भी तरह के हालात का सामना करने के लिए पूरी तैयारी की है। लेकिन जुमे की नमाज से पहले सम्भल के मुस्लिम धर्मगुरु शहर इमाम हज़रत मौलाना आफताब हुसैन वारसी ने सभी मुसलमानों से अपने पास की मस्जिदों में नमाज़ अदा करने की अपील की है।

Also Read- Lucknow News: योगी सरकार दे रही लहसुन की खेती को बढ़ावा- काबू में रहेंगे दाम, चाइनीज लहसुन की तस्करी पर लगेगी लगाम।

साथ ही रास्तों में भीड़ न लगाने व अफवाहो पर ध्यान न देंने, कानून का पालन करने व अमन व शांति बनाए रखने की अपील की है। वही शाही जामा मस्जिद के सदर ने भी लोगो से अपने पास की मस्जिदों में नमाज़ अदा करने की अपील की है। जुमे की नमाज से पहले सम्भल के मदरसों के मौलाना ने भी जुमे की नमाज शांति से अदा करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement